समाचार

महेश्वर के मनीष जैन का सड़क हादसे में दुःखद निधन: दिगंबर जैन पोरवाड़ समाज में शोक व्याप्त 


महेश्वर के किराना व्यापारी मनीष जैन को डंपर चालक ने टक्कर मार कर रौंद दिया। इससे उनकी मौके पर ही मौत हो गई। मनीष अपने भांजे का जन्मदिन मनाने के लिए इंदौर आए थे। महेश्वर के सकल दिगंबर जैन पोरवाड़ समाज में शोक व्याप्त है। पढ़िए इंदौर से सुनील जैन ,ईशान की यह खबर….


इंदौर। महेश्वर के किराना व्यापारी मनीष जैन को डंपर चालक ने टक्कर मार कर रौंदता हुआ चला गया। इससे उनकी मौके पर ही मौत हो गई। मनीष अपने भांजे का जन्मदिन मनाने के लिए इंदौर आए थे। घटना में रैपिडो चालक भी घायल हो गया। राजेंद्रनगर पुलिस ने बताया कि मृतक मनीष जैन (55) पिता दिलीप जैन निवासी महेश्वर है। जबकि रैपिडो चालक जसवंत पिता मनोहर सोलंकी निवासी गोविंद नगर को हल्की चोट आई। घायल रैपिडो चालक जसवंत ने बताया कि वह रविवार को अपरान्ह सवा तीन बजे मनीष को स्कीम 71 से राजेंद्र नगर चौराहे तक बाइक से छोड़ने निकला था। वे लोग प्रतीक ब्रिज उतरे ही थे कि एक तेज रफ्तार डंपर ने साइड से टक्कर मार दी। जिससे रैपिडो चालक सड़क किनारे गिर गया, जबकि मनीष जैन सड़क की तरफ गिर गए। इसके बाद भी डंपर चालक ने डंपर नहीं रोका और उन्हें रौंदता हुआ निकल गया। मनीष जैन अपने भांजे का जन्मदिन मनाने के लिए इंदौर आए थे।

दिगंबर जैन पोरवाड़ समाज ने जताया शोक

मनीष जैन स्व. ज्ञानचंद जैन के पोते, स्व. कैलाशचंद के भतीजे और दिलीपकुमार जैन जूना बाजार महेश्वर के पुत्र थे। मनीषकुमार जैन के आकस्मिक निधन से परिवार में माहौल गमगीन हो गया। दोपहर करीब ढाई बजे निज निवास से उनकी शवयात्रा नरसिंग मंदिर मुक्तिधाम पर पहुंची। जहां उन्हें पंचभूत में समर्पित किया गया। महेश्वर के सकल दिगंबर जैन पोरवाड़ समाज ने इस दुःखद घटना पर ने शोक संवेदनाएं व्यक्त की हैं।

आप को यह कंटेंट कैसा लगा अपनी प्रतिक्रिया जरूर दे।
+1
3
+1
0
+1
0
Shreephal Jain News

About the author

Shreephal Jain News

Add Comment

Click here to post a comment

You cannot copy content of this page