समाचार

जैनेश्वरी दीक्षा पंच कल्याणक प्रतिष्ठा महा महोत्सव सिरसाड़ मुंबई में: 28 फरवरी से 5 मार्च तक होगा भव्यतम आयोजन


आचार्यश्री विशुद्ध सागर जी द्वारा 2 मार्च को सिरसाड मुंबई में भव्य जैनेश्वरी दीक्षा महा महोत्सव होगा। इसमें पांच ब्रह्मचारी भैया मुनि दीक्षा ग्रहण करेंगे। साथ ही 5 मार्च तक पंच कल्याणक प्रतिष्ठा महा महोत्सव मनाया जाएगा। आचार्यश्री के सानिध्य में यह सिरसाड़, मुंबई (महाराष्ट्र) में 151 वां पंच कल्याणक महोत्सव मनाया जाएगा। पढ़िए मुंबई से अभिषेक पाटील की यह खबर…


मुंबई (महाराष्ट्र )। मुनिश्री सिद्धसागर महाराज जी ने कहा कि आचार्यश्री विशुद्ध सागर जी द्वारा 2 मार्च को सिरसाड मुंबई में भव्य जैनेश्वरी दीक्षा महा महोत्सव होगा। आचार्य श्री विशुद्धसागर महाराज जी के सानिध्य में 151 वां पंचकल्याणक प्रतिष्ठा महा महोत्सव सिरसाड, मुंबई(महाराष्ट्र) में 28 फरवरी से 5 मार्च तक मनाया जाएगा। समाधिस्थ गणाचार्यश्री विरागसागर जी महाराज के शिष्य आचार्य श्री विशुद्ध सागर जी के कर कमलों से पांच मुनि दीक्षाएं होने जा रही है। 2 मार्च को मुंबई में दोपहर 1 बजे से दीक्षा कार्यक्रम होगा। आचार्यश्री विशुद्धसागर महाराज जी ने अभी तक 1 लाख 25 हजार किमी पैदल विहार किया है। आचार्यश्री ने 250 ग्रंथों की रचना और 5 हजार नीति काव्य का लेखन किया है। आचार्यश्री के सानिध्य में लगभग 150 पंचकल्याणक प्रतिष्ठा महामहोत्सव सानंद हुए हैं।

इन पांच भैयाओं की होंगी दीक्षाएं

बाल ब्रह्मचारी अंकुर भैया, नागौर (राजस्थान ), बाल ब्रह्मचारी मंयक भैया, गोंदिया( महाराष्ट्र ),ब्रह्मचारी गणेशीलाल,गुनौर (मध्यप्रदेश), ब्रह्मचारी यशवंत भैया, रामगढ़ (राजस्थान ),ब्रह्मचारी अनिल भैया, गुवाहाटी (आसाम) इन पांचों भैया को आचार्यश्री दीक्षा प्रदान करेंगे।

आचार्यश्री का मंगल विहार मुंबई की ओर 

मुंबई के राहुल जैन और दीपक जैन ने बताया कि आचार्यश्री विशुद्धसागर महाराज जी ससंघ 24 मुनिश्री का पनवेल (महाराष्ट्र) में 19 फरवरी को मंगल प्रवेश होगा। आचार्य श्री ससंघ पंढरपुर से मुंबई की ओर पद विहार कर रहे हैं। आचार्यश्री विशुद्धसागर जी ससंघ का निरंतर मंगल विहार मुंबई की ओर चल रहा है।

आप को यह कंटेंट कैसा लगा अपनी प्रतिक्रिया जरूर दे।
+1
1
+1
0
+1
0
Shreephal Jain News

About the author

Shreephal Jain News

Add Comment

Click here to post a comment

You cannot copy content of this page