समाचार

पाटनी परिवार को संघपति बनने का परम सौभाग्य मिलाः जालना से ऊन तक की पद विहार यात्रा के संघपति बनें


आचार्यश्री विशुद्ध सागरजी महाराज ससंघ का विहार के संघपति बनने का सुअवसर प्राप्त सम्पूर्ण पाटनी परिवार को संघपति बनने का परम सौभाग्य मिला। यह दायित्व उनकी गुरु भक्ति, धार्मिक समर्पण और सेवा भावना का प्रतीक है। पाटनी, आचार्यश्री महाराज के अनन्य भक्त हैं। इसी श्रद्धा के भाव से प्रेरित होकर उन्होंने आचार्यश्री को इंदौर में वर्षायोग चातुर्मास करने हेतु श्रीफल भेंट कर निवेदन किया। पढ़िए इंदौर से राजेश जैन दद्दू की यह पूरी खबर…


इन्दौर। नवपट्टाचार्य चर्या शिरोमणि धरती के देवता आचार्य श्री विशुद्ध सागर जी महाराज ससंघ का विहार के संघपति बनने का सुअवसर प्राप्त विनोद कुमार पाटनी के पुत्र धर्मेंद्र प्रीति पाटनी, देवेंद्र पाटनी, पुष्पेंद्र पाटनी एवं सम्पूर्ण पाटनी परिवार को संघपति बनने का परम सौभाग्य मिला। समाज सेवी धर्मेंद्र पाटनी को जालना, महाराष्ट्र से सिद्ध क्षेत्र ऊन तक की पद विहार पावन यात्रा का संघपति बनने का सौभाग्य प्राप्त हुआ है। यह दायित्व उनकी गुरु भक्ति, धार्मिक समर्पण और सेवा भावना का प्रतीक है। पाटनी, आचार्यश्री विशुद्ध सागरजी महाराज के अनन्य भक्त हैं। उनका आचार्यश्री के प्रति समर्पण और भक्ति निःस्वार्थ और गहरी आस्था से परिपूर्ण है। इसी श्रद्धा के भाव से प्रेरित होकर उन्होंने व आयुष टोंग्या ने आचार्यश्री को इंदौर में वर्षायोग चातुर्मास करने हेतु श्रीफल भेंट कर निवेदन किया।

समाजजनों ने प्रसन्नता व्यक्त की

आप के संघपति बनने पर इंदौर दिगम्बर जैन समाज के वरिष्ठ समाजसेवी डॉ. जैनेन्द्र जैन, महावीर ट्रस्ट के अध्यक्ष अमित कासलीवाल, फेडरेशन के अध्यक्ष राकेश विनायका हंसमुख गांधी, टीके वेद, सुशील पांड्या, ज्ञानबानू झांझरी, राजेश पांड्या एवं शिरोमणि संरक्षिका पुष्पा कासलीवाल, मुक्ता जैन, सारिका जैन, रेखा जैन ने प्रसन्नता जाहिर कर आप के इस सातिशय पुण्य की अनुमोदना की।

आप को यह कंटेंट कैसा लगा अपनी प्रतिक्रिया जरूर दे।
+1
2
+1
2
+1
0
Shreephal Jain News

You cannot copy content of this page