समाचार

गुरू के भेष में भगवान का आगमन बहुत ही भव्य हुआः मुनिश्री विनम्र सागरजी ने दिगम्बर-श्वेतांबर एकता की प्रशंसा की  


मुनिश्री विनम्र सागरजी ससंघ महाराज का भव्य जुलूस के माध्यम से समस्त समाजजन ने मिलकर आगमन करवाया। जगह-जगह पाद प्रक्षालन एवं आरती हुई। समाज की महिलाओ ने कलश धारणकर पहले अगवानी कर मुनिश्री की प्रतिक्षणा की। मुनिश्री के साथ पुरूष वर्ग नाचते गाते जयघोष के नारांे के साथ चल रहे थे। पढ़िए इंदौर की यह खबर…


इंदौर। राजेन्द्र नगर में समस्त समाजजन ने मिलकर मुनिश्री विनम्र सागरजी ससंघ महाराज का भव्य जुलूस के माध्यम से आगमन करवाया गया। जगह-जगह पाद पक्षालन एवं आरती हुई। पुल के नीचे समाज की महिलाओं ने कलश धारणकर पहले अगवानी कर मुनिश्री की प्रतिक्षणा की। तत्पश्चात जयघोष के नारांे के साथ बैंड-बाजे एवं पाठशाला के बच्चो के व्दारा जैन पताका और कलश धारण की हुई महिलाए व्यवस्थित जुलूस के रूप चल रही थी। मुनिश्री के साथ पुरूष वर्ग नाचते गाते जयघोष के नारांे के साथ चल रहे थे।

दिगम्बर-श्वेतांबर की एकता की प्रशंसा 

मुनिश्री ससंघ ने मंदिर मे दर्शन के बाद समाज की ओर दिगम्बर-श्वेतांबर की एकता की भूरी-भूरी प्रशंसा की। गुरूदेव के समस्त कार्यक्रम प्रतिदिन के समयानुसार ही होगे। गुरूदेव की आहारचर्या प्रथम दिन नि-अंतराय पाटनी परिवार के यहॉ सम्पन्न हुई। शाम को 5-6 बजे मन की बात (शंका समाधान) होगी। तत्पश्चात आरती होगी।

Oplus_131072

पार्षद ने दीप प्रज्वलित किया

आज आचार्यश्री के तस्वीर के सामने दीप प्रज्वलित वार्ड 80 के पार्षद प्रशांत बडवे, समाज अध्यक्ष कैलाश पाटनी के व्दारा किया गया।

महिला मंडल द्वारा पूजन व पाद प्रक्षालन

पूजन महिला मंडल राजेन्द्र नगर टीम के व्दारा पाद प्रक्षालन विनम्रवाणी टीम के व्दारा एवं शास्त्र भंेट विकास जैन व्दारा किए गए। संचालन एवं आभार दीपक पाटनी ने माना।

आप को यह कंटेंट कैसा लगा अपनी प्रतिक्रिया जरूर दे।
+1
3
+1
1
+1
0
Shreephal Jain News

You cannot copy content of this page