समाचार

प्रवचनकार श्री नयचंद्र सागरजी का नरिमन सिटी में मंगल प्रवेश : मंदिर में दर्शन किए सभा को संबोधन दिया


प्रवचनकार प.पू. आ श्री नयचंद्र सागरजी मसा,श्री ऋषभसागर जी मसा एवं प.पू. श्री हेमप्रज्ञा श्रीजी मसा आदि ठाणा का मंगल प्रवेश सामैया नरिमन सिटी (छोटा बांगड़दा रोड) पर हुआ। समाजजनों ने आचार्यश्री का स्वागत किया। महिलाओं ने गवली की। इंदौर से पढ़िए प्रदीप जैन की यह खबर…


इंदौर। प.पू. बंधु बेलड़ी आ श्री जिन हेमचंद्रसागर सूरीश्वर जी मसा के शिष्य प्रवचनकार प.पू. आ श्री नयचंद्र सागरजी मसा,श्री ऋषभसागर जी मसा एवं प.पू. श्री हेमप्रज्ञा श्रीजी मसा आदि ठाणा का मंगल प्रवेश सामैया नरीमन सिटी छोटा बांगड़दा रोड पर हुआ। रविवार को प्रवेश प्रातः 8 बजे नरीमन गेट से हुआ। इसमें पुरुष श्वेत वस्त्र और महिला केशरिया साड़ी पहने चल रही थी। महिला सर पर कलश लिए। युवा ढोलक की थाप पर नृत्य करते साथ-साथ छोटे-छोटे बच्चे भी जैन ध्वज लिये चल रहे थे। नरिमन सिटी में जगह-जगह स्वागत द्वार लगे थे। रास्तों मे रंगोली बनी हुई थी। पुरुष जैन दुपट्टा डालकर एवं पचरंगी पगड़ी पहने हुए थे।

आचार्यश्री ने धर्मसभा को किया संबोधित

गुरजी हमारो अंतरनाद। हमने आपो आशीर्वाद। गुरजी हमारे आये हैं नई रोशनी लाए हैं, जिनशासन के नंदन, धन्य भाग्य हमारे हैं। जो गुरुवर पधारे हैं। कोटि-कोटि वंदन। जैसे नारों से गुंजायमान हुआ। सभी जगह महिलाओं ने घरों पर गहुली कर के आचार्य श्री का अभिवादन किया। नरिमन सिटी में निर्माणाधीन श्री नागेश्वर पंच पार्श्वनाथ मंदिर पहुंचे। जहां आचार्य मसा ने दर्शन किए। निर्माणाधीन मंदिर का अवलोकन किया। नवनिर्मित उपाश्रय पहुंचे। जहां धर्मसभा को संबोधित किया। आयोजन नरिमन जैन श्री संघ ने किया।

यह रहे मौजूद

श्री संघ की ओर से विजय जैन (गोटावाला),महेंद्र कटारिया, बाबूलालजी भंडारी, अजय चौधरी, रितेश जैन, दिलीप जैन, शरद जैन, विकास जैन, राहुल जैन, प्रिंस सक्लेचा, पिंकेश जैन, प्रसन्न सक्लेचा, अंकुर जैन, संदीप जैन, प्रदीप जैन, शौर्य जैन आदि उपस्थित थे।

आप को यह कंटेंट कैसा लगा अपनी प्रतिक्रिया जरूर दे।
+1
2
+1
0
+1
0
Shreephal Jain News

You cannot copy content of this page