समाचार

आचार्यश्री विशुद्धसागरजी के सानिध्य में होगा वेदी प्रतिष्ठा महोत्सव: खरगोन में दिगंबर जैन पोरवाड़ मंदिर का जीर्णाेद्धार कार्य जारी


खरगोन नगर में दिगंबर जैन पोरवाड़ मंदिर का जीर्णोद्धार और सौंदर्यकरण कार्य प्रगति पर है। यहां पर आगामी अप्रैल में वेदी प्रतिष्ठा महोत्सव होने जा रहा है। इसके लिए मंदिर कार्यकारिणी के सदस्य आचार्यश्री विशुद्ध साजर जी महाराज से पंढरपुर जाकर मिले और आशीर्वाद लिया। आचार्यश्री से वेदी प्रतिष्ठा महोत्सव में पधारने का निवेदन किया। इसे आचार्यश्री ने सहर्ष स्वीकार किया। वे ससंघ यहां पधारेंगे। पढ़िए अजय शाह की बेड़िया से यह खबर…


 बेड़िया (खरगोन)। सकल दिगंबर जैन समाज के अथक प्रयास और उत्साह से खरगोन नगर में स्थित दिगंबर जैन पोरवाड़ मंदिर का जीर्णाेद्धार, नवीनीकरण एवं सौंदर्यकरण का कार्य जारी है। इसके लिए आगामी अप्रैल में होने वाले वेदी प्रतिष्ठा महोत्सव होने जा रहा है। महोत्सव प्रभारी अनिल जैन, कार्याध्यक्ष प्रदीप जैन, कोषाध्यक्ष जितेंद्र जैन एवं अन्य समाजजनों के साथ आचार्य संघ के चरणों में निवेदन करने के लिए पंढरपुर (महाराष्ट्र) में विराजित आचार्यश्री विशुद्ध सागर महाराज के दर्शन और आशीर्वाद के लिए कमेटी पहुंची। आचार्य श्री ने अपना मंगलमय आशीर्वाद देते हुए महोत्सव में ससंघ आने की स्वीकृति प्रदान की है। स्वीकृति मिलते ही सकल जैन समाज में हर्ष व्याप्त है।

युवा और महिला मंडल में भी है उत्साह

मंदिर कार्यकारिणी के संरक्षक विजय जैन, महामंत्री अरुण धनोते, उपाध्यक्ष लोकेंद्र जैन, खरगोन दिगंबर जैन समाज अध्यक्ष विनोद जैन, सुनील जैन ने बताया कि मंदिर की भव्यता सौंदर्यता का कार्य चल रहा है। आचार्य संघ के सानिध्य में वेदी प्रतिष्ठा कार्यक्रम की पत्रिका का विमोचन भी आचार्य गुरुवर के सानिध्य में कमेटी सदस्यों द्वारा किया गया। कार्यक्रम की तैयारी के लिए युवा मंडल एवं महिला मंडल में भी काफी उत्साह देखा गया। सभी अपने-अपने स्तर पर कार्यक्रम को भव्यता प्रदान करने का प्रयास कर रहे हैं।

आप को यह कंटेंट कैसा लगा अपनी प्रतिक्रिया जरूर दे।
+1
6
+1
0
+1
1
Shreephal Jain News

You cannot copy content of this page