समाचार

लहरा दो...देशभक्ति के रंग यूनिक के संग: खेलों और पतंगबाजी ने बांधा समां


26 जनवरी को जैन सोशल ग्रुप यूनिक की पहली मीटिंग में देशभक्ति के कार्यक्रम के अलावा खेल गतिविधियों को भी रखा गया। गीत, संगीत के साथ नृत्यों की प्रस्तुति ने देशभक्ति का माहौल बना दिया। पढ़िए इंदौर से यह खबर…


इंदौर। जैन सोशल ग्रुप यूनिक की वर्ष 2025 की पहली मीटिंग 26 जनवरी को रखी गई। मीटिंग के मुख्य संयोजक पराग पायल जैन ने बताया कि गणतंत्र दिवस की इस पावन बेला को यूनिक ग्रुप के सभी सदस्यों ने पूरी देशभक्ति के साथ मनाया।

गेम्स का किया समायोजन

समिति के बोर्ड सदस्य विकी मिनी मांडोत और सौरभ निधि पोरवाल ने बताया कि हेवन्स फॉर्म में आयोजित इस मीटिंग में देशभक्ति के साथ,पतंगबाजी, सितोलिया और भी गेम्स का समायोजन किया गया। कार्यक्रम के संयोजकों ने देशभक्ति गीतों पर नृत्य प्रस्तुति दी।

शपथ ग्रहण की

ग्रुप के मार्गदर्शक रितेश सुरभि गंगवाल ने बताया कि इस मीटिंग में वर्ष 2025 की नई कार्यकारिणी ने अध्यक्ष पीयूष प्रीति जैन और सचिव पुनीत आंचल टोंग्या के साथ शपथ ली। संचालन रितेश गंगवाल ने किया।

आप को यह कंटेंट कैसा लगा अपनी प्रतिक्रिया जरूर दे।
+1
1
+1
0
+1
0
Shreephal Jain News

You cannot copy content of this page