समाचार

सनावद में आदिनाथ भगवान का निर्वाण कल्याणक मनाएंगे : 28 जनवरी को आदिनाथ छोटा मंदिर में होगा अभिषेक 


जैन धर्म के प्रथम तीर्थंकर भगवान आदिनाथ का निर्वाण कल्याणक मनाया जाएगा। सनावद के आदिनाथ छोटा मंदिर में अभिषेक, शांतिधारा, पूजन आदि किए जाएंगे। पढ़िए सनावद से सन्मति जैन की यह खबर…


सनावद। जैन धर्म के संस्थापक और प्रथम तीर्थंकर आदिनाथ भगवान का निर्वाण कल्याणक 28 जनवरी मंगलवार को आदिनाथ छोटा मंदिर में मनाया जाएगा।

सन्मति जैन काका ने बताया कि भगवान आदिनाथ के निर्वाण कल्याणक महोत्सव के अवसर पर कई कार्यक्रम किए जाएंगे।

यह धार्मिक कार्यक्रम होंगे

इनमें आदिनाथ जिनालय में प्रातः श्री जी का अभिषेक, शांतिधारा का आयोजन होगा और भगवान आदिनाथ को निर्वाण लाडू चढ़ाया जाएगा। इसके बाद भगवान का पूजन किया जाएगा।

48 दीपों से भक्तामर आराधना होगी

बड़े बाबा का मंडल विधान किया जाएगा और रात्रि में भगवान की संगीतमय भक्ति और 48 दीपों से भक्तामर जी की आराधना कर भगवान को पालना झुलाया जाएगा।

आप को यह कंटेंट कैसा लगा अपनी प्रतिक्रिया जरूर दे।
+1
0
+1
0
+1
0
Shreephal Jain News

About the author

Shreephal Jain News

Add Comment

Click here to post a comment

You cannot copy content of this page