समाचार

मुनिश्री सुधा सागर जी का कटनी की ओर मंगल विहार: मोराजी सागर से हुए मुनिश्री रवाना


मुनिश्री सुधासागर जी महाराज ने शुक्रवार को कटनी की ओर विहार किया है। कटनी में उनके सानिध्य में जिनबिंब पंचकल्याणक महा महोत्सव होने जा रहा है। मुनि श्री के विहार की सूचना से कटनी नगर के जैन समाज में खुशी व्याप्त हो गई है। पढ़िए सागर से यह खबर…


सागर। निर्यापक मुनि सुधासागर जी महाराज ससंघ का मंगल विहार सागर से शुक्रवार सुबह की मंगल बेला में मोरा जी सागर से हुआ। धर्म समाज प्रचारक राजेश जैन दद्दू ने बताया कि मुनिश्री सुधासागर जी ने तपोवन तीर्थ की ओर विहार किया है। मुनिश्री सुधा सागर जी के संसघ के मंगलमय सानिध्य में कटनी में जिनबिम्ब पंचकल्याणक महा महोत्सव होने जा रहा है।

मुनि श्री के मंगल विहार से कटनी में खुशी की लहर व्याप्त हो गई है। दद्दू ने बताया कि कटनी में जिनबिंब पंच कल्याणक महा महोत्सव की तैयारी की जा रही है। इसको लेकर सकल दिगंबर जैन समाज में उत्साह और उल्लास का माहौल है।

आप को यह कंटेंट कैसा लगा अपनी प्रतिक्रिया जरूर दे।
+1
2
+1
1
+1
0
Shreephal Jain News

You cannot copy content of this page