समाचार

युवा परिषद अवार्ड समर्पण समारोह राष्ट्रीय अधिवेशन 5 जनवरी को: शाश्वत तीर्थ अयोध्या में मंगल सानिध्य होगा साध्वी श्री ज्ञानमती माताजी का


अखिल भारतवर्षीय दिगंबर जैन युवा परिषद के 49 वें स्थापना दिवस पर शाश्वत तीर्थ अयोध्या में भगवान ऋषभदेव देव दिगंबर जैन मंदिर बड़ी मूर्ति परिसर में 5 जनवरी रविवार दोपहर 1 बजे प.पू.गणिनी प्रमुख श्री ज्ञानमती माताजी ससंघ के सानिध्य में राष्ट्रीय अधिवेशन एवं अवार्ड समर्पण समारोह होगा। इसमें देशभर के विभिन्न प्रांतों से समाजजन मौजूद रहेंगे। पढ़िए अयोध्या से उदयभान जैन की यह खबर…


अयोध्या। अखिल भारतवर्षीय दिगंबर जैन युवा परिषद के 49 वंे स्थापना दिवस पर शाश्वत तीर्थ अयोध्या में भगवान ऋषभदेव देव दिगंबर जैन मंदिर बड़ी मूर्ति परिसर में 5 जनवरी रविवार दोपहर 1 बजे प.पू.गणिनी प्रमुख श्री ज्ञानमती माताजी ससंघ के सानिध्य, प्रज्ञा श्रमणी आर्यिका रत्न श्री चंदनामती माताजी, पीठाधीश रवींद्र कीर्ति स्वामीजीके मार्गदर्शन में युवा परिषद के राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ.जीवनप्रकाश जैन जम्बूद्वीप हस्तिनापुर की अध्यक्षता में युवा परिषद का राष्ट्रीय अधिवेशन एवं अवार्ड समर्पण समारोह होगा। समारोह के मुख्य अतिथि भारतवर्षीय तीर्थ क्षेत्र कमेटी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जम्बूप्रसाद जैन गाजियाबाद, विशिष्ट अतिथि तीर्थ क्षेत्र कमेटी उत्तर प्रदेश के आंचलिक अध्यक्ष जवाहरलाल जैन सिकंदराबाद, एक्सपर्ट पैनल मेंबर राष्ट्रीय अल्पसंख्यक आयोग के प्रकाशचंद्र मोदी भाटापारा, समाजसेवी शरद कासलीवाल दिल्ली होंगे।

इन्होंने किया है पुरस्कारों का चयन

अवार्ड समारोह में आउटस्टैंडिंग शाखा अवार्ड 51 हजार, एक्सीलेंट शाखा अवार्ड का 31 हजार, बेस्ट शाखा अवार्ड, अवार्ड 21 हजार रुपए के होंगे। इन पुरस्कारों का चयन निर्णायक मंडल युवा परिषद् के राष्ट्रीय कार्याध्यक्ष बिजेंद्र जैन दिल्ली, राष्ट्रीय महामंत्री उदयभान जैन जयपुर, राष्ट्रीय संयुक्त महामंत्री दिलीप जैन जयपुर ने किया है।

प्रगति रिपोर्ट सत्र भी पीठाधीश रवींद्र कीर्ति स्वामी जी पेश करेंगे

परिषद के राष्ट्रीय मुख्य संयोजक प्रतिष्ठाचार्य विजय कुमार जैन हस्तिनापुर ने बताया कि इस समारोह में दिगंबर जैन अयोध्या कमेटी का विशेष सहयोग रहेगा। उन्होंने बताया कि अवार्ड समारोह और राष्ट्रीय अधिवेशन में दिल्ली, राजस्थान, महाराष्ट्र,मध्य प्रदेश, हरियाणा, उत्तर प्रदेश, उत्तराखंड आदि प्रांतों से बड़ी संख्या में सदस्य शामिल होंगे। इस अवसर पर सांय 6.30 बजे युवा परिषद का प्रगति रिपोर्ट सत्र भी पीठाधीश रवींद्र कीर्ति स्वामी जी के निर्देशन में संपन्न होगा।

आप को यह कंटेंट कैसा लगा अपनी प्रतिक्रिया जरूर दे।
+1
1
+1
0
+1
0
Shreephal Jain News

You cannot copy content of this page