मुनिश्री प्रमाण सागरजी महाराज ससंघ का मंगल विहार प्रातः काल गोमटगिरी तीर्थ क्षेत्र से ‘सुमतिधाम‘ गोधा स्टेट, तीर्थ स्वरूप जिनालय में हुआ। पढ़िए इंदौर की यह खबर…
इंदौर। आज मुनि श्री प्रमाण सागर महाराज ससंघ का मंगल विहार प्रातः काल गोमटगिरी तीर्थ क्षेत्र से ‘सुमतिधाम‘ गोधा स्टेट, इंदौर के लिए हुआ। संत शिरोमणि आचार्य गुरुवर श्री विद्यासागरजी महाराज के परम प्रभावक शिष्य गुणायतन प्रणेता, भावना योग प्रवर्तक शंका समाधान के जनक मुनिश्री प्रमाणसागरजी महाराज, मुनिश्री निर्वेगसागर महाराज, मुनिश्री सन्धान सागरजी महाराज ससंघ का तीर्थ स्वरूप जिनालय सुमति धाम में हुआ।
‘पट्टाचार्य महोत्सव‘ का आमंत्रण
धर्म समाज प्रचारक राजेश जैन दद्दू ने बताया की आज की आहारचर्या, सुमती धाम, दि.जैन मंदिर, गोधा स्टेट, इन्दौर मे संपन्न हुई। इस अवसर पर सुमतिधाम के न्यासी सपना मनीष गोधा गुरु भक्त परिवार ने मुनि संघ से आगामी 24 अप्रैल से होंने जा रहे ‘पट्टाचार्य महोत्सव‘ का आमंत्रण देते हुए उपरोक्त महोत्सव में ससंघ पधारने का अनुरोध किया।
मंगलमय आशीर्वाद दिया
मुनि श्री ने उनको इस महोत्सव के सआनद सम्पन्न हेतु मंगलमय आशीर्वाद देते हुए कहा कि आपके अंदर जो गुरुओं के प्रति भक्ति है वह सदैव बनी रहे, अभी आयोजन में समय काफी है और आगे हम लोग कंहा पर होंगे यह कहा नहीं जा सकता है। उन्होंने संपूर्ण गुरुभक्त परिवार को पट्टाचार्य महामहोत्सव के लिए अपना आशीर्वाद प्रदान किया। इस अवसर पर धर्म प्रभावना समिति के अध्यक्ष अशोक रानी डोसी, नवीन आनंद गोधा, महामंत्री हर्ष जैन सहित समस्त पदाधिकारी एवं इंदौर शहर के सभी गणमान्यजन उपस्थित थे। सांयकाल शंकासमाधान एवं रात्री विश्राम तीर्थ स्वरूप जिनालय सुमतिधाम में ही होगा।













Add Comment