सत्येंद्र जैन सिंघई बाबा एवं छाया जैन सिंघई की सुपुत्री सांझ जैन ने अपनी मेहनत, लगन एवं अथक प्रयास से सभी परीक्षा को उत्तीर्ण कर सीए बन गयी। पढ़िए राजीव सिंघई की रिपोर्ट…
महरौनी (ललितपुर)। सत्येंद्र जैन सिंघई बाबा एवं छाया जैन सिंघई की सुपुत्री सांझ जैन ने अपनी मेहनत, लगन एवं अथक प्रयास से सभी परीक्षा को उत्तीर्ण कर सीए बन गयी। सांझ जैन ने घर से ही परीक्षा की तैयारी आनलाइन की थी और सीए के सभी पेपर में सफलता प्राप्त की। सांझ जैन की इस उपलब्धि पर परिजनों में हर्ष व्याप्त है वहीं सांझ की सफलता पर सौशल मीडिया में शुभकामनाएं प्रेषित करने वालों का तांता लगा हुआ है। दिगम्बर जैन पंचायत समिति, श्री यशोदय तीर्थ कमेटी, श्री सर्वतोभद्र जैन सौशल ग्रुप, श्री यशोदय सुधासागर महिला मंडल द्वारा शुभकामनाएं प्रेषित की गईं।
आप को यह कंटेंट कैसा लगा अपनी प्रतिक्रिया जरूर दे।
+1
8
+1
+1













Add Comment