समाचार

गुरुभक्तों से अपील, नवनीत जैन की सहायता के लिए आगे आएं : एकजुट प्रयासों से संकट से उबारने का करें प्रयास


 धर्म और धार्मिक आस्थाओं की रक्षा हमारा कर्तव्य है। जब धर्म के अनुयायियों को सहायता की आवश्यकता हो, तो हमें आगे बढ़कर मदद करनी चाहिए, ताकि लोगों का विश्वास और भी दृढ़ हो सके। मुनि श्री सिद्धांत सागर जी के भक्त, नवनीत जैन को अचानक हार्ट से जुड़ी गंभीर समस्या का सामना करना पड़ा है। श्रीफल जैन न्यूज़ आपसे अपील कर रहा है कि आप सभी इंदौर निवासी नवनीत जैन की मदद के लिए आगे आएं…।आपके द्वारा दी गई मदद की सूचना हमें इन 9460155006  पर दे । ताकि हम इस नेक काम में आपकी भागीदारी की जानकारी देकर औरों को भी प्रेरित करें ।


इंदौर। धर्म और धार्मिक आस्थाओं की रक्षा हमारा कर्तव्य है। जब धर्म के अनुयायियों को सहायता की आवश्यकता हो, तो हमें आगे बढ़कर मदद करनी चाहिए, ताकि लोगों का विश्वास और भी दृढ़ हो सके। मुनि श्री सिद्धांत सागर जी के भक्त, नवनीत जैन को अचानक हार्ट से जुड़ी गंभीर समस्या का सामना करना पड़ा है। नवनीत जैन, कालानी नगर, इंदौर के निवासी हैं। उनकी एक नस 100% ब्लॉक हो चुकी है, जबकि दो अन्य नसें 80-90% ब्लॉक हो चुकी हैं। डॉक्टरों ने उन्हें बाईपास सर्जरी की सलाह दी है। अहमदाबाद और इंदौर में इलाज के बारे में जानकारी लेने पर उपचार का खर्च लगभग दो लाख रुपये बताया गया है।

नवनीत जैन की वर्तमान आर्थिक स्थिति को ध्यान में रखते हुए, श्रीफल जैन न्यूज सभी गुरु भक्तों से अपील करता है कि वे उन्हें आर्थिक सहयोग प्रदान करें, ताकि वे इस कठिन समय से उबर सकें। सहायता राशि भेजने के लिए निम्नलिखित संपर्क नंबरों पर संपर्क किया जा सकता है:

शैलेश काला (गांधीनगर): 98278 65279

संजय (जैन किराना, कालानी नगर): 98272 08601

हमारे एकजुट प्रयास से नवनीत जैन को इस संकट से उबरने में मदद मिल सकती है। कृपया अपनी भागीदारी निभाएं और सहायता प्रदान करें।

श्रीफल जैन न्यूज का मत है कि ऐसे मामलों मे हमें समाज के लोगों की बढ़-चढ़ कर मदद करनी चाहिए ।आपके द्वारा दी गई मदद की सूचना हमें इन 9460155006 पर दे । ताकि हम इस नेक काम में आपकी भागीदारी की जानकारी देकर औरों को भी प्रेरित करें ।

 

आप को यह कंटेंट कैसा लगा अपनी प्रतिक्रिया जरूर दे।
+1
10
+1
0
+1
1
Shreephal Jain News

You cannot copy content of this page