समाचार

37 मरीजों के नेत्र के निःशुल्क ऑपरेशन किएः कीर्ति शेष महेंद्र सतभैया की पुण्यस्मृति में लगाया गया था शिविर


कीर्तिशेष महेंद्र सतभैया की पुण्यस्मृति में 15 दिसंबर को निःशुल्क नेत्र शिविर का आयोजन किया गया। इसमें 200 मरीजों ने आंखों की जांच करवाई। 37 व्यक्तियों के मोतियाबिंद के ऑपरेशन किए गए। पढ़िए ललितपुर से राजीव सिंघई की खबर…


ललितपुर। दादा बाबूलाल सतभैया मेमोरियल सरस्वती ज्ञान मंदिर इंटर कॉलेज गौना नाराहट में 15 दिसंबर को निःशुल्क नेत्र शिविर लगाया गया। यह आयोजन चंदा आई हॉस्पिटल की ओर से किया गया था। इसमें करीब 200 मरीजों ने अपनी आंखों की जांच करवाई। इसमें से 37 मरीजों के मोतियाबिंद के ऑपरेशन किए गए। जिन्हें निजी वाहनों से ललितपुर लाया गया था और 17 दिसंबर को सभी का ऑपरेशन कराकर वापस नाराहट भिजवा दिया गया है।

बीमारियों से बचने की सलाह दी

डॉ. राजकुमार जैन ने सभी मरीजों एवं उनके परिजनों को इस भागदौड की जिंदगी में अपना खानपान सही रखना एवं बीमारियों से बचने तथा स्वस्थ्य रहने के लिए कुछ प्रमुख बातों से अवगत कराया।

शिविर में यह रहे मौजूद

इस मौके पर पं. अशोक रावत, डॉ. राजकुमार जैन, डॉ. अमित वर्मा, डॉ. नवदीप रावत, राजेंद्रसिंह यादव, आनंदप्रकाश गुप्ता, अंकित सतभैया, शुभम जैन, नयन सतभैया, समकित जैन, देवप्रकाश गौतम, नागेश यादव, अमित नामदेव, रविदास, दयाराम, अमन तिवारी, मोहन कुशवाहा, अनिल कुशवाहा, पृथ्वीराज, विजय सेन, रिया जैन, अपेक्षा कटारे, अनामिका कटारे, रजनी, महेश राठौर, प्रशांत राठौर, रमेश यादव, सौरभ घोषी आदि मौजूद रहे।

आप को यह कंटेंट कैसा लगा अपनी प्रतिक्रिया जरूर दे।
+1
0
+1
0
+1
0
Shreephal Jain News

You cannot copy content of this page