समाचार

पोरवाड़ सहायक फंड बन  रहा  मददगार-उद्योगपति बसंत जैनः बड़ी कंपनियों में जॉब के लिए किया जा रहा मोटिवेट


पोरवाड़ सहायक फंड संस्था के माध्यम से किए जा रहे सेवा कार्यों की उद्योगपति बसंत जैन ने सराहना की। उन्होंने संस्था के कार्यों के बारे में उत्साह जनक प्रतिक्रिया व्यक्त कर संस्था पदाधिकारियों का हौसला बढ़ाया। पढ़िए बे़ि़ड़या से यह खबर…


बेड़िया(सनावद)। मनुष्य जन्म से नहीं, कर्म से महान होना चाहिए। मात्र उच्च कुल में जन्म लेना ही सबकुछ नहीं होता है। समाज में,नगर में, प्रदेश में, देश में स्वहित के साथ परमार्थ कार्य भी करना चाहिए। यह उद्गार बसंत जैन बैंगलोर ने पोरवाड़ सहायक फंड संस्था की सुव्यवस्थित कार्यशैली को देखते हुए व्यक्त किए। संस्था के मीडिया प्रभारी प्रेमांशु चौधरी एवं उपाध्यक्ष अजय शाह ने बताया कि जैन समाज की पोरवाड़ सहायक फंड संस्था इस बात पर खरी उतर रही है।

शिक्षा-चिकित्सा के लिए दी जा रही मदद

इस संस्था के माध्यम से हजारों जरूरत मंद बच्चों को शिक्षा एवं चिकित्सा के लिए सहयोग प्रदान किया जा रहा है। इस संस्था द्वारा समाज के बच्चों को उच्च शिक्षा के बाद उचित पोर्टल पर बड़ी कंपनियों में जॉब के लिए मोटिवेट भी किया जा रहा है। संस्था अध्यक्ष राजमल जैन ने बताया कि चिकित्सा के क्षेत्र में भी त्वरित कार्रवाई करते हुए जरूरतमंद को तत्काल सहयोग प्रदान किया जा रहा है।

होती है आवश्यक मीटिंग

संस्था सहयोगी डेविड जैन ने कहा कि समाज का कोई भी जरूरतमंद आर्थिक रूप से परेशानी में इस संस्था से सहयोग प्राप्त कर सकता है। संस्था की कार्यशैली से प्रभावित होकर समाजजनों द्वारा भी मुक्त हस्त से दानराशि दी जा रही है। इस के लिए पदाधिकारियों की समय-समय पर विचार-विमर्श के लिए मिटिंग की जा रही है।

आप को यह कंटेंट कैसा लगा अपनी प्रतिक्रिया जरूर दे।
+1
4
+1
1
+1
0
Shreephal Jain News

You cannot copy content of this page