समाचार

तीन ब्रह्मचारी भाइयों ने अपनाया मोक्ष मार्गः नवाचार्य श्री समयसागरजी महाराज के ससंघ में हुए शामिल


तीन ब्रह्मचारी भाइयों के वस्त्र परिवर्तन के साथ नवाचार्य श्री समयसागर जी संघ में प्रवेश हुआ। इसमें एक भाई इंदौर शहर से भी हैं और वे सीए फाइनल की शिक्षा ग्रहण कर रहे हैं। उनके संयम मार्ग पर जाने के निर्णय से समाजजन हर्षित हैं और उनके लिए मंगल कामनाओं के साथ अनुमोदना की गई है। पढ़िए इंदौर से यह खास खबर…


इंदौर। नवाचार्य श्री समयसागर जी संसघ इस समय खजुराहो में विराजमान हैं। वहां से बड़ी खबर आई है कि जैन धर्म की ध्वजा को महाराजश्री के सानिध्य में जन-जन तक ले जाने और स्व-कल्याण के निमित्त तीन ब्रह्मचारी भाइयों ने मोक्ष मार्ग को अपनाया है। धर्म समाज प्रचारक राजेश जैन दद्दू ने बताया कि मंगलवार सुबह 6.35 बजे सर्वार्थ सिद्धि योग में सांसारिक जीवन का परित्याग कर तीन ब्रह्मचारी भाई संयम मार्ग की ओर बढ़े।

महाराजश्री के संघ में अब 10 ब्रह्मचारी भाई

तीन ब्रह्मचारी भाइयों के वस्त्र परिवर्तन के साथ नवाचार्य श्री समयसागर जी संघ में प्रवेश हुआ। पूर्व में भी 7 ब्रह्मचारी भाइयों के वस्त्र परिवर्तन के साथ संघ में प्रवेश हुआ।  इनके साथ ही अब 10 ब्रह्मचारी भाइयों का आचार्य श्री समयसागर जी महाराज के संघ में धर्म साधना हेतु प्रवेश हुआ है।

इंदौर के लिए है गौरव,

सभी ब्रह्मचारी उच्च शिक्षित हैं और इंदौर नगर के लिए भी गौरव की बात है कि नगर गौरव पियुष भैया सीए फाइनल अध्यनरत हैं, वे भी मोक्ष महल की ओर बढ़े हैं।

इन्होंने की अनुमोदना

इंदौर दिगंबर जैन समाज के वरिष्ठ समाजसेवी डॉ. जैनेंद्र जैन महावीर ट्रस्ट के अध्यक्ष अमित कासलीवाल, महामंत्री सुनील पांड्या, फेडरेशन के राष्ट्रीय अध्यक्ष राकेश विनायका, हंसमुख गांधी, टीके वेद राजेंद्र सोनी, प्रदीप बडजात्या, भूपेंद्र जैन, कमल जैन एवं परवार समाज महिला संगठन की अध्यक्ष मुक्ता जैन, सारिका जैन आदि समाजजनों ने इनको शीघ्र रत्नत्रय का लाभ प्राप्त होने और इनके संयम मार्ग पर बढ़ने की अनुमोदना की है।

आप को यह कंटेंट कैसा लगा अपनी प्रतिक्रिया जरूर दे।
+1
6
+1
0
+1
0
Shreephal Jain News

You cannot copy content of this page