समाचार

विद्यासागर सोशल ग्रुप इंदौर ने की धार्मिक स्थलों की यात्रा: अभिषेक -शांतिधारा कागदीपुरा में कर लिया धर्म लाभ


दिगंबर जैन सोशल ग्रुप विद्यासागर, इंदौर के 82 दंपति सदस्यों ने रविवार को अपनी धार्मिक यात्रा की। विभिन्न धार्मिक स्थलों पर दर्शन, अभिषेक कर शाम की आरती की अतिशय क्षेत्र आहू पार्श्वनाथ जी में की। पढ़िए इंदौर से सतीश जैन की यह खबर…


 इंदौर। दिगंबर जैन सोशल ग्रुप विद्यासागर, इंदौर के 82 दंपति सदस्यों ने रविवार को अपनी धार्मिक यात्रा सुबह 6 बजे प्रारंभ की। एक बस उदय नगर जैन मंदिर से, दूसरी बस तिलक नगर, संगम नगर, कालानी नगर से कागदीपुरा छोटा महावीर जी के लिए रवाना हुई।

विद्यासागर सोशल ग्रुप के अध्यक्ष सतीश जैन एवं अरविंद जैन ने बताया कि सर्वप्रथम दोनों बसें अतिशय क्षेत्र छोटा महावीर जी, कागदीपुरा पहुंची। वहां सदस्यों ने बड़े ही भक्ति भाव से अभिषेक और शांति धारा की। कलश की बोली लेने का सौभाग्य ग्रुप के सदस्यों मनोज-ममता जैन, रमेश-मंजू जैन (आरोन) और राजेंद्र- रविता जैन (बीएसएनएल ) को प्राप्त हुआ।

मानतुंग गिरी के भगवान आदिनाथ के दर्शन किए

सभी ने क्षेत्र पर ही भोजन किया। नालछा पहुंचने पर सभी ने दिगंबर जैन शांतिनाथ मंदिर के दर्शन किए फिर धार में पहाड़ी पर स्थित मानतुंग गिरी के भगवान आदिनाथ के दर्शन किए। इसके बाद सभी ने मोहनखेड़ा स्थित श्री जयंतसेन म्यूजियम को देखा और भोजन भी वहीं किया। लौटते वक्त दिगंबर जैन अतिशय क्षेत्र आहू पार्श्वनाथ में सभी ने बड़े ही भक्ति भाव से महा आरती की। ग्रुप ने सभी तीर्थ स्थलों पर दान राशि भी दी।

ये थे यात्रा संयोजक

जयकुमार- सुनीता जैन, संगीता- अशोक जैन और शैलेंद्र-उषा जैन यात्रा के संयोजक थे।

यह भी थे मौजूद

इस अवसर पर विशेष रूप से जिनेंद्र-अर्चना जैन, सुनील- अनीता जैन, अनिल- मीना रावत, अतुल-सुनीता जैन थाला वाले, ओम प्रकाश-मालती जैन, राकेश-ज्योति जैन, मीना जैन, सरिता जैन, वंदना जैन, संतोष जैन, अंजलि-निकलंक जैन, केएल जैन, रविंद्र जैन, नवीन सिंघई, नरेंद्र सिंघई अंकित जैन, अजय जैन (एड.), हरीश जैन, पीयूष जैन आदि विशेष रूप से मौजूद थे।

आप को यह कंटेंट कैसा लगा अपनी प्रतिक्रिया जरूर दे।
+1
2
+1
0
+1
0
Shreephal Jain News

About the author

Shreephal Jain News

Add Comment

Click here to post a comment

You cannot copy content of this page