समाचार

जैन समाज के गौरव श्री अनिल जी जैन ने अपना जन्मदिन वीरप्रभु जी का अभिषेक, शांतिधारा कर मनाया : विगत 40 वर्षों से कर रहे नित्य चर्या


जैन समाज के गौरव श्रावक श्रेष्ठी श्री अनिल जी, स्व. प्रेमचंद जी जैन ने अपना जन्मदिन वीरप्रभु जी का अभिषेक, शांतिधारा और स्वाध्याय करके मनाया। विगत 40 वर्ष से अनिज जी भगवान का अभिषेक, शांतिधारा कर रहे हैं जो उनकी नित्य चर्या है। पढ़िए दीपक प्रधान की रिपोर्ट…


धामनोद। जैन समाज के गौरव श्रावक श्रेष्ठी श्री अनिल जी, स्व. प्रेमचंद जी जैन ने अपना जन्मदिन वीरप्रभु जी का अभिषेक, शांतिधारा और स्वाध्याय करके मनाया। पिछले 40 वर्ष से अनिज जी भगवान का अभिषेक, शांतिधारा कर रहे हैं जो उनकी नित्य चर्या है। उनकी पत्नी मीना जैन भी नित्य अभिषेक, शांतिधारा देखना, पूजन करना, स्वाध्याय और साथ में कोई भी विधान धार्मिक आयोजन में सहयोग करना, द्रव्य सामग्री में सहयोग कर उसको व्यवस्थित कराना, शास्त्रों का जीर्णोद्धार करना, धार्मिक महिलाओं की तीर्थयात्रा दर्शन वंदना का आयोजन करना, ऐसे सामाजिक धार्मिक क्षेत्र में अग्रणी रहकर संचालित कर मुनि सेवा में भी अग्रणी रहती हैं।

आज अभिषेक टीम के सदस्यों ने मोती की माला मुकुट पहनाकर उनका स्वागत अभिनंदन किया। इस अवसर डॉक्टर प्रकाश कियावत, सुरेश जैन, सुनील जैन, राजेश जैन, पीयूष जैन, राकेश जैन, अजय जैन, दीपांशु जैन, नितिन जैन और महिलाएं उपस्थित थीं। सभी उपस्थितजनों ने बहुत बहुत अनुमोदना की।

आप को यह कंटेंट कैसा लगा अपनी प्रतिक्रिया जरूर दे।
+1
0
+1
0
+1
0
Shreephal Jain News

About the author

Shreephal Jain News

Add Comment

Click here to post a comment

You cannot copy content of this page