श्री दिगंबर जैन महासंस्थान मठ श्रवणबेलगोला के पूर्व भट्टारक जगतगुरु कर्मयोगी स्वस्तिश्री चारुकीर्ति भट्टारक महास्वामीजी के चरण का प्रतिष्ठापन गुरुवार, 5 दिसंबर को विधि-विधान के साथ चारुश्री पर्वत पर किया गया। यह आयोजन अभिनव स्वस्तिश्री चारुकीर्ति भट्टारक स्वामीजी के नेतृत्व में संपन्न हुआ। पढ़िए यह विशेष रिपोर्ट…
श्रवणबेलगोला। श्री दिगंबर जैन महासंस्थान मठ श्रवणबेलगोला के पूर्व भट्टारक जगतगुरु कर्मयोगी स्वस्तिश्री चारुकीर्ति भट्टारक महास्वामीजी के चरण का प्रतिष्ठापन गुरुवार, 5 दिसंबर को विधि-विधान के साथ चारुश्री पर्वत पर किया गया। यह आयोजन अभिनव स्वस्तिश्री चारुकीर्ति भट्टारक स्वामीजी के नेतृत्व में संपन्न हुआ।
इस धार्मिक अनुष्ठान में सबसे पहले भूमि शुद्धि, मंडप शुद्धि, गणधरवलय आराधना, अष्टविद्यार्चना, चतुर दिक्षु होम, धान संप्रोक्षण के साथ चरण पादुका का अनुष्ठान किया गया। इसके बाद चरण प्रतिष्ठा का कार्य संपन्न हुआ।
ये भी रहे मौजूद
इस विशेष अवसर पर कर्नाटक सरकार के योजना एवं सांख्यिकी मंत्री डी. सुधाकर उपस्थित रहे। इसके अलावा कारकल के स्वस्तिश्री ललितकीर्ति भट्टारक स्वामीजी, कनकगिरि के स्वस्तिश्री भुवनकीर्ति भट्टारक स्वामीजी, अरहंतगिरि के स्वस्तिश्री धवलकीर्ति भट्टारक स्वामीजी, कम्बदहल्ली के स्वस्तिश्री भानुकीर्ति भट्टारक स्वामीजी, मूडबद्री के स्वस्तिश्री चारुकीर्ति भट्टारक स्वामीजी, मेल चित्तमूर के स्वस्तिश्री लक्ष्मी सेन भट्टारक स्वामीजी, वरूर के स्वस्तिश्री धर्मसेन भट्टारक स्वामीजी, होम्बुजा के स्वस्तिश्री देवेन्द्रकीर्ति भट्टारक स्वामीजी, सौंदा के स्वस्तिश्री भट्टाकलंक भट्टारक स्वामीजी, नरसिम्हराजपुर के स्वस्तिश्री लक्ष्मीसेन भट्टारक स्वामीजी, लक्कवल्ली के स्वस्तिश्री वृषभसेना भट्टारक स्वामीजी, नांदणी के स्वस्तिश्री जिनसेना भट्टारक स्वामीजी, अरतीपुर के स्वस्तिश्री सिद्धांतकीर्ति भट्टारक स्वामीजी, कोल्हापुर के स्वस्तिश्री लक्ष्मीसेन भट्टारक स्वामीजी, विरापट्टा के क्षुल्लकश्री प्रमेयसागर स्वामीजी भी इस मौके पर मौजूद रहे।













Add Comment