मारुति स्टेट स्थित अवधपुरी के प्रस्तावित श्री पदमप्रभु जिनालय की भूमि पर श्रीपदमप्रभु भगवान का प्रथम तिलकदान उत्सव का कार्यक्रम बड़े ही उत्साह के साथ आयोजित हुआ। कार्यक्रम का शुभारम्भ मंगलाचरण एवं 27 बार णमोकार महामंत्र के उच्चारण के साथ हुआ। पढ़िए शुभम जैन की रिपोर्ट…
आगरा। मारुति स्टेट स्थित अवधपुरी के प्रस्तावित श्री पदमप्रभु जिनालय की भूमि पर श्रीपदमप्रभु भगवान का प्रथम तिलकदान उत्सव का कार्यक्रम बड़े ही उत्साह के साथ आयोजित हुआ। कार्यक्रम का शुभारम्भ मंगलाचरण एवं 27 बार णमोकार महामंत्र के उच्चारण के साथ हुआ। सर्वप्रथम महामहिम ट्रस्टी वीरेंद्र कुमार जैन एवं आनन्द कुमार जैन परिवार छीपीटोला द्वारा पदमप्रभु भगवान की मूर्ति का अनावरण किया गया। तत्पश्चात सामान्य ट्रस्टी विशाल लुहाडिया को दीप प्रज्जवलन एवं पहला तिलक लगाने का सौभाग्य प्राप्त हुआ। तदोपरान्त कार्यक्रम में उपस्थित सभी भक्तजनों ने अपनी-अपनी बारी का इंतजार करते हुए तिलक दान किया।
सभी अतिथियों का तिलक, माला और पट्टिका पहनाकर स्वागत किया
कार्यक्रम में उपस्थित सभी अतिथियों का पदमप्रभु जिनालय ट्रस्ट अवधपुरी द्वारा तिलक, माला और पट्टिका पहनाकर स्वागत किया। इस प्रतिमा की प्राण प्रतिष्ठा, मैनपुरी में 6 से 11 दिसंबर के मध्य उपाध्याय श्री विहसंत सागर जी मुनिराज ससंघ के सानिध्य में पंचकल्याणक कार्यक्रम में आयोजित होगी।
ये सभी उपस्थित रहे
इस मौके पर आईपी जैन, मुनेंद्र जैन, राकेश जैन, विवेक जैन, पंडित विवेक जैन, नरेंद्र जैन, महेश जैन, पीयूष जैन, राकेश जैन पर्देवाले दीपक जैन, अजय जैन, सुबोध पाटनी, जितेंद्र जैन, रश्मि जैन, करुणा जैन, कविता जैन, रतिभा जैन, सीमा जैन, सुनीता जैन, शिखा जैन, पुष्पा जैन, रिंकी जैन, शुभम जैन (मीडिया प्रभारी) आगम जैन, अक्षत जैन, ऋषभ जैन आदि की उपस्थिति रही। कार्यक्रम का संचालन मास्टर अजय जैन द्वारा किया गया।













Add Comment