समाचार

घटयात्रा के साथ सिद्धचक्र महामंडल विधान प्रारंभ : पहले दिन घटयात्रा निकाली गयी


शांतिनाथ दिगंबर जैन मंदिर, सेक्टर 7 में शुक्रवार को श्री आदिनाथ भगवान का अभिषेक कर अष्टानिका महापर्व के पावन अवसर पर शुक्रवार को श्री भक्तांबर महामंडल विधान एवं विश्व शांति महायज्ञ का शुभारंभ हुआ। अष्टानिका महापर्व पर दिनांक 9 नवंबर 2024 को सुबह 7:30 बजे से अभिषेक एवं नवग्रह विधान होगा। पढ़िए राहुल जैन की रिपोर्ट…


आगरा। शांतिनाथ दिगंबर जैन मंदिर, सेक्टर 7 में शुक्रवार को श्री आदिनाथ भगवान का अभिषेक हुआ एवं शांतिधारा हुई। अष्टानिका महापर्व के पावन अवसर पर शुक्रवार को श्री भक्तांबर महामंडल विधान एवं विश्व शांति महायज्ञ का शुभारंभ हुआ। इसके तहत मन्दिर जी में पहले दिन घटयात्रा निकाली गयी। पंडित आशुतोष शास्त्री ने धार्मिक क्रियां एवं ध्वजारोहण मगन कुमार जैन ने किया और महायज्ञनायक परिवार श्री अशोक कुमार जैन प्रथम मंगल कलश स्थापित किया, अखंड दीप प्रज्जवलनकर्ता श्रीमान अरुण जैन रचना जैन दीप प्रज्वलित किया गया और मंगल कलश स्थापित करते हुए श्रीमंत श्रीमान अतिन जैन

व अनिल जैन बुरे वाले परिवार ने किया l पंडित आशुतोष शास्त्री जी ने संगीतमय के साथ विधान का शुभारम्भ किया l पूजन में श्रद्धालुओं ने भक्ति की।

ये समाज जन उपस्थित थे

इस मौके पर अध्यक्ष राजेश बैनाड़ा, मंत्री विजय जैन निमोरब, कोषाध्यक्ष मगन कुमार जैन, अरुण जैन, महेश चंद जैन, अनिल आदर्श जैन, सुशील जैन, हेमा जैन, राकेश जैन पेंट, प्रवीण जैन,राकेश जैन टीचर, हरीश चंद जैन, डॉ अतुल जैन, मीडिया प्रभारी राहुल जैन और सकल जैन समाज मौजूद थाl अष्टानिका महापर्व पर दिनांक 9 नवंबर 2024 को सुबह 7:30 बजे से अभिषेक एवं नवग्रह विधान होगा।

आप को यह कंटेंट कैसा लगा अपनी प्रतिक्रिया जरूर दे।
+1
1
+1
1
+1
0
Shreephal Jain News

You cannot copy content of this page