समाचार

आर्यिका पवित्रमति माताजी ने किया धर्मसभा को संबोधित : भव्य निर्वाण महोत्सव मेला भाई दूज के दिन


परम पूज्य पवित्रमति माताजी का मंगल चातुर्मास नौगामा नगर में चल रहा है। आज प्रातः माताजी के सानिध्य में अभिषेक शांति धारा के पश्चात चातुर्मास पंडाल स्थल पर माताजी का मंगल प्रवचन हुआ। प्रवचन से पूर्व, जैन पाठशाला की छात्राओं द्वारा मंगलाचरण किया गया। पढ़िए यह की रिपोर्ट…


नौगामा। परम पूज्य पवित्रमति माताजी का मंगल चातुर्मास नौगामा नगर में चल रहा है। आज प्रातः माताजी के सानिध्य में अभिषेक शांति धारा के पश्चात चातुर्मास पंडाल स्थल पर माताजी का मंगल प्रवचन हुआ। प्रवचन से पूर्व, जैन पाठशाला की छात्राओं द्वारा मंगलाचरण किया गया। प्रवचन में माताजी ने कहा, “भगवान की भक्ति करने से पापों का नाश होता है। भक्ति से हमारा कल्याण होगा; इस भव के साथ-साथ अगला भव भी सुधर जाएगा। भक्ति करने से सांसारिक जीवन में सुख और शांति बनी रहेगी।” माताजी ने बताया कि चातुर्मास के उपसंगाहार में नौगामा नगर में सर्वतोभद्र विधान 9 नवंबर से 19 नवंबर तक होगा। हमें अधिक से अधिक धर्म लाभ लेना है और अपने पुण्य को बढ़ाना है।

सुरेश चंद्र गांधी ने बताया कि 18 नवंबर को पिच्छी परिवर्तन का कार्यक्रम भी होगा। पिच्छी देने का सौभाग्य दानदाताओं को प्राप्त होगा, जबकि पिच्छी लेने का सौभाग्य व्रत नियम लेने वाले धर्म प्रेमी बंधुओं को प्राप्त होगा। दिगम्बर जैन समाज नौगामा के कोषाध्यक्ष रमनलाल पिंडारमिया ने बताया कि प्रति वर्ष की भांति इस वर्ष भी भगवान महावीर निर्वाण महोत्सव मेला का आयोजन पूज्य आर्यिका मां 105 श्री पवित्र मति माताजी संसंघ के सानिध्य में 3 नवंबर 2024, भाई दूज वार, रविवार को सुखोदय तीर्थ पर किया जाएगा।

प्रातः 8 बजे ध्वजारोहण, सम्मेदशिखरजी विधान, लाडू समर्पण, सभी टोंको पर ध्वजा चढ़ाना, सर्वतोभद्र विधान के पात्रों का चयन, पूज्य माताजी का प्रवचन और तत्पश्चात वात्सल्य भोज का आयोजन किया जाएगा। इस हेतु व्यापक तैयारियां की जा रही हैं।

आप को यह कंटेंट कैसा लगा अपनी प्रतिक्रिया जरूर दे।
+1
1
+1
0
+1
0
Shreephal Jain News

About the author

Shreephal Jain News

Add Comment

Click here to post a comment

You cannot copy content of this page