समाचार

सम्मेदशिखर जी की यात्रा का सौभाग्य महाभाग्यशाली जीवों को ही मिलता है : गुवाहाटी से आए तीर्थयात्रियों का स्वागत झुमरीतिलैया जैन समाज ने किया


रेहाबाड़ी यात्रा संघ द्वारा गुवाहाटी से आए जैन तीर्थयात्रियों का स्वागत श्री दिगंबर जैन समाज झुमरीतिलैया के पूर्व मंत्री ललित कुमार जी सेठी ने किया। गुवाहाटी से लगभग 51 तीर्थयात्री कानकी, चम्पापुर, राजगीर, पावापुरी, कुंडलपुर होते हुए कोडरमा पहुंचे। यहां पर समाज के सदस्यों ने संघपति प्रदीप गोधा और ज्ञानचंद-निशा काला सहित सभी तीर्थयात्रियों को माला और दुपट्टा पहनाकर स्वागत किया। पढि़ए यह विशेष रिपोर्ट…


झुमरीतिलैया। रेहाबाड़ी यात्रा संघ द्वारा गुवाहाटी से आए जैन तीर्थयात्रियों का स्वागत श्री दिगंबर जैन समाज झुमरीतिलैया के पूर्व मंत्री ललित कुमार जी सेठी ने किया। गुवाहाटी से लगभग 51 तीर्थयात्री कानकी, चम्पापुर, राजगीर, पावापुरी, कुंडलपुर होते हुए कोडरमा पहुंचे। यहां पर समाज के सदस्यों ने संघपति प्रदीप गोधा और ज्ञानचंद-निशा काला सहित सभी तीर्थयात्रियों को माला और दुपट्टा पहनाकर स्वागत किया। इस अवसर पर समाज के सुबोध गंगवाल ने स्वागत गीत गाकर यात्रियों का अभिवादन किया।

स्वागत समारोह में पूर्व मंत्री ललित सेठी, सुरेश झांझरी, सुशील छाबड़ा, उप मंत्री नरेंद्र झांझरी, सह मंत्री राज छाबड़ा और कोषाध्यक्ष सुरेंद्र काला ने आगंतुकों का स्वागत करते हुए कहा कि यह हमारे लिए सौभाग्य की बात है कि हमें पंच तीर्थ यात्रा करते हुए तीर्थराज सम्मेदशिखर जी के दर्शन करने वाले यात्रियों का स्वागत करने का अवसर मिला है। ललित सेठी, संदीप सेठी, आशीष सेठी और महिला समाज की अध्यक्षा नीलम सेठी ने संयुक्त रूप से कहा कि पंच तीर्थ की यात्रा करना अत्यंत पुण्यदायी होता है, और इस यात्रा में सम्मेदशिखर जी की यात्रा का सौभाग्य महाभाग्यशाली जीवों को ही मिलता है।

उन्होंने सभी यात्रियों को बधाई देते हुए कहा कि आपकी सम्मेदशिखर जी की यात्रा निर्विघ्न हो और सभी को दर्शन का लाभ मिले। इस यात्रा में विशेष रूप से संघपति प्रदीप गोधा, सुभाष बड़जात्या, मनोज रावका, रामचंद सेठी, धर्मचंद पांड्या, ज्ञानचंद काला, निशा काला, अहिंसा जैन महिला समाज की मंजू गोधा, सरला बड़जात्या, सुनीता रारा और डिमापुर से आई प्रेमलता जैन शामिल थीं। कोडरमा मीडिया प्रभारी राज कुमार जैन अजमेरा और नवीन जैन ने भी सभी यात्रियों को शुभकामनाएं दीं।

आप को यह कंटेंट कैसा लगा अपनी प्रतिक्रिया जरूर दे।
+1
1
+1
0
+1
0
Shreephal Jain News

About the author

Shreephal Jain News

Add Comment

Click here to post a comment

You cannot copy content of this page