समाचार

आर्यिका शिरोमणि गणिनी प्रमुख श्री ज्ञानमती माताजी के सानिध्य में आयोजन : शरद पूर्णिमा श्रुतज्ञान महोत्सव पर अयोध्या में राष्ट्रीय युवा परिषद् अधिवेशन


भगवान ऋषभदेव और अन्य पांच तीर्थंकरों की जन्म भूमि, शाश्वत तीर्थ अयोध्या, बड़ी मूर्ति जैन मंदिर परिसर में भारत गौरव गणिनी प्रमुख श्री ज्ञानमती माताजी के 73वें संयम दिवस और 91वें जन्म जयंती पर शरद पूर्णिमा श्रुतज्ञान महोत्सव का आयोजन किया जाएगा। इस अवसर पर अखिल भारतवर्षीय दिगंबर जैन युवा परिषद् का राष्ट्रीय अधिवेशन 16 अक्टूबर 2024 को प्रातः 7:30 बजे से, परम पूज्य आर्यिका शिरोमणि गणिनी प्रमुख श्री ज्ञानमती माताजी के सानिध्य में, प्रज्ञाश्रमणी आर्यिका रत्न श्री चंदनामती माताजी के मार्गदर्शन में होगा। पढ़िए उदयभान जैन की रिपोर्ट…


जयपुर। भगवान ऋषभदेव और अन्य पांच तीर्थंकरों की जन्म भूमि, शाश्वत तीर्थ अयोध्या, बड़ी मूर्ति जैन मंदिर परिसर में भारत गौरव गणिनी प्रमुख श्री ज्ञानमती माताजी के 73वें संयम दिवस और 91वें जन्म जयंती पर शरद पूर्णिमा श्रुतज्ञान महोत्सव का आयोजन किया जाएगा। इस अवसर पर अखिल भारतवर्षीय दिगंबर जैन युवा परिषद् का राष्ट्रीय अधिवेशन 16 अक्टूबर 2024 को प्रातः 7:30 बजे से, परम पूज्य आर्यिका शिरोमणि गणिनी प्रमुख श्री ज्ञानमती माताजी के सानिध्य में, प्रज्ञाश्रमणी आर्यिका रत्न श्री चंदनामती माताजी के मार्गदर्शन और युवा परिषद के परामर्श प्रमुख पीठाधीश स्वस्ति श्री रवीद्र कीर्ति स्वामी जी के निर्देशन में आयोजित होगा।

युवा परिषद के राष्ट्रीय महामंत्री उदयभान जैन ने जानकारी दी कि इस अधिवेशन की अध्यक्षता युवा परिषद् के राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ. जीवन प्रकाश जैन (जम्बूद्वीप, हस्तिनापुर) करेंगे। 17 अक्टूबर को शरद पूर्णिमा श्रुतज्ञान महोत्सव धूमधाम से मनाया जाएगा, जिसमें विभिन्न कार्यक्रम आयोजित होंगे।

युवाओं की बड़ी भागीदारी के साथ महोत्सव का आयोजन

युवा परिषद् के राष्ट्रीय संयुक्त महामंत्री और राजस्थान प्रदेश के अध्यक्ष दिलीप जैन (जयपुर), प्रदेश उपाध्यक्ष धनपाल जैन (उदयपुर), उत्तर प्रदेश प्रांतीय अध्यक्ष आदीश जैन, प्रांतीय महामंत्री रितेश जैन (लखनऊ), दिल्ली से राष्ट्रीय कार्याध्यक्ष बिजेंद्र जैन और प्रदेश अध्यक्ष सुनंदा जैन, मध्यप्रदेश से पं. सत्येन्द्र जैन (कटनी) एवं अर्पित जैन (इंदौर), बुंदेलखंड से अशोक क्रान्तिकारी और प्रदेश अध्यक्ष अंकित जैन, महाराष्ट्र से रितेश जैन, रोशन जैन (मुंबई) और अभिषेक जैन (कोल्हापुर) सहित सैकड़ों युवा इस महोत्सव में भाग लेंगे।

इस महोत्सव में दिल्ली, उत्तर प्रदेश, राजस्थान, हरियाणा, पंजाब, मध्य प्रदेश, महाराष्ट्र, गुजरात और अन्य राज्यों से समाज के श्रेष्ठी, विभिन्न राष्ट्रीय संस्थाओं के पदाधिकारी, युवा पदाधिकारी और सदस्य भी शामिल होंगे। सभी उपस्थित लोगों का इस विशेष अवसर पर स्वागत किया जाएगा, जिससे महोत्सव की शोभा और भी बढ़ जाएगी।

आप को यह कंटेंट कैसा लगा अपनी प्रतिक्रिया जरूर दे।
+1
1
+1
0
+1
0
Shreephal Jain News

About the author

Shreephal Jain News

Add Comment

Click here to post a comment

You cannot copy content of this page