समग्र जैन समाज के कोहिनूर व्यक्तित्व विद्वत रत्न अर्पित जैन वाणी को देश की सबसे प्राचीन और प्रतिष्ठित संस्था अखिल भारत वर्षीय युवा परिषद द्वारा जैन युवा रत्न पुरस्कार प्रदान किया जा रहा है। पढ़िए राजेश जैन दद्दू की रिपोर्ट…
इंदौर। समग्र जैन समाज के कोहिनूर व्यक्तित्व विद्वत रत्न अर्पित जैन वाणी को देश की सबसे प्राचीन और प्रतिष्ठित संस्था अखिल भारत वर्षीय युवा परिषद द्वारा जैन युवा रत्न पुरस्कार प्रदान किया जा रहा है। यह पुरस्कार इस वर्ष इंदौर, मध्य प्रदेश निवासी अर्पित जैन वाणी को परम पूज्य वयोवृद्ध वंदनीय आर्यिका माता जी श्री ज्ञानमती माताजी संसघ के सानिध्य में 16-17 अक्टूबर को अयोध्या में आयोजित समारोह में प्रदान किया जाएगा। जैसे ही यह खबर शहर में और समग्र जैन समाज में फैली, अर्पित वाणी को बधाई देने वालों की होड़ लग गई।
समाज के वरिष्ठ समाजसेवी डॉ. जैनेन्द्र जैन, महावीर ट्रस्ट के अध्यक्ष अमित कासलीवाल, फेडरेशन के अध्यक्ष राकेश विनायका, नरेंद्र वेद, हंसमुख गांधी, टीके वेद, कांतिलाल बंम, अशोक मेहता, राजेश जैन दद्दू, प्रदीप बडजात्या, पीसी जैन, और परवार समाज महिला संगठन की अध्यक्ष मुक्ता जैन, सारिका जैन, पुष्पा कासलीवाल, रेखा जैन, ऊषा पाटनी आदि समाज संगठनों ने अर्पित जी को बधाई दी।













Add Comment