दिगम्बर जैन सोशल ग्रुप फेडरेशन के तत्वावधान में दीव्यती अतंरराष्ट्रीय युवक युवती परिचय सम्मेलन को लेकर फेडरेशन कार्यालय पर मिटिग हुई। जिसकी अध्यक्षता श्री राष्ट्रीय अध्यक्ष राकेश जी विनायक ने की। यह परिचय सम्मेलन 15 दिसंबर 2024 को इंदौर में दस्तूर गार्डन पर सम्पन्न होगा। पढ़िए राजेश जैन दद्दू की यह विशेष रिपोर्ट…
इंदौर दिगम्बर जैन सोशल ग्रुप फेडरेशन के तत्वावधान में दीव्यती अतंरराष्ट्रीय युवक युवती परिचय सम्मेलन को लेकर फेडरेशन कार्यालय पर मिटिग हुई। जिसकी अध्यक्षता श्री राष्ट्रीय अध्यक्ष राकेश जी विनायक ने की द्वितीय अंतरराष्ट्रीय जैन युवक युवती परिचय सम्मेलन जो 15 दिसंबर 2024 को इंदौर में दस्तूर गार्डन इंदौर पर सम्पन्न होगा।
फेडरेशन के राष्ट्रीय मिडिया प्रभारी राजेश जैन दद्दू ने बताया कि इस बार परिचय सम्मेलन में 2500 एंट्रीया आने का अनुमान है। फेडरेशन के 350 सोशल ग्रुप एवं विदेशों में भी इस परिचय सम्मेलन के प्रभारी बनाए गए हैं एवं फेडरेशन के 14 रीजन के अध्यक्ष सचिव परिचय सम्मेलन को ऐतिहासिक एवं सफल बनाने में लगे हैं।
फेडरेशन का मेन उद्देश्य
फेडरेशन का मेन उद्देश्य है कि समाज की बेटी समाज में इस परिचय सम्मेलन को हाईटेक विधि के द्वारा सम्पन्न किया जाएगा । सभी सोशल ग्रुपों के अध्यक्ष सचिव एवं रिजन अध्यक्ष वितुल अजमेरा, सचिव रितेश पाटनी परिचय सम्मेलन के मुख्य संयोजक प्रदीप गंगवाल ने कहा कि प्रविष्टि शुल्क ₹900 रखा गया है। सभी जैन मंदिरों में परिचय सम्मेलन के फेलक्स एवं फार्म लगाए गए हैं। फेडरेशन के महामंत्री विपुल बाझल ने कहा कि भारतवर्ष के सोशल ग्रुप एवं रिजन ग्रुप के अध्यक्षों , सचिव के माध्यम से संपूर्ण भारतवर्ष में फ़ार्म भरवाएं जा रहे हैं ।













Add Comment