समाचार

आचार्य पुलक सागर जी गुरुदेव के निर्देशन में आयोजित हुआ अखिल भारतीय पुलक जन चेतना का राष्ट्रीय अधिवेशन : बलवंत बल्लू बने पुलक मंच के राष्ट्रीय सांस्कृतिक मंत्री


भारत गौरव राष्ट्र संत आचार्य पुलक सागर जी गुरुदेव के निर्देशन में आयोजित अखिल भारतीय पुलक जन चेतना के राष्ट्रीय अधिवेशन के दौरान, राष्ट्रीय कवि बलवंत जैन बल्लू को राष्ट्रीय सांस्कृतिक मंत्री के रूप में चयनित किया गया। पढ़िए सचिन गंगावत की रिपोर्ट…


ऋषभदेव। भारत गौरव राष्ट्र संत आचार्य पुलक सागर जी गुरुदेव के निर्देशन में आयोजित अखिल भारतीय पुलक जन चेतना के राष्ट्रीय अधिवेशन के दौरान, राष्ट्रीय कवि बलवंत जैन बल्लू को राष्ट्रीय सांस्कृतिक मंत्री के रूप में चयनित किया गया। इस अवसर पर आचार्य पुलक सागर जी ने बल्लू को नियुक्ति पत्र प्रदान किया। समाज के अध्यक्ष भूपेंद्र कुमार जैन ने कहा, “बलवंत बल्लू का राष्ट्रीय स्तर पर चयन समाज के लिए गर्व की बात है।

हमें विश्वास है कि वे नए आयाम स्थापित करेंगे और सांस्कृतिक क्षेत्र में महत्वपूर्ण योगदान देंगे।” इस नियुक्ति से समाज में उत्साह का माहौल है, और सभी सदस्य श्री बल्लू को शुभकामनाएं दे रहे हैं। उनका नेतृत्व निश्चित रूप से सांस्कृतिक गतिविधियों को नई दिशा देगा और समाज के विकास में सहायक साबित होगा।

आप को यह कंटेंट कैसा लगा अपनी प्रतिक्रिया जरूर दे।
+1
0
+1
0
+1
0
Shreephal Jain News

About the author

Shreephal Jain News

Add Comment

Click here to post a comment

You cannot copy content of this page