समाचार

परम पूज्य मुनि श्री विनम्र सागर जी का रहेगा सानिध्य : निकाली जाएगी जन जागरण रैली


स्वच्छ इंटरनेट और सुरक्षित भारत के संदेश को लेकर एक जन जागरण रैली का आयोजन किया जा रहा है। यह रैली 2 अक्टूबर, बुधवार को गांधी जयंती के अवसर पर आयोजित होगी। रैली का आयोजन शाम 4:30 बजे श्री शांतिनाथ दिगंबर जैन मंदिर, न्यू देवास रोड, राजकुमार ब्रिज के सामने से प्रारंभ होगा और यह मालवा मिल क्षेत्र से होकर पुनः जैन मंदिर पर समाप्त होगी। पढ़िए राजेश जैन दद्दू की रिपोर्ट….


इंदौर। स्वच्छ इंटरनेट और सुरक्षित भारत के संदेश को लेकर एक जन जागरण रैली का आयोजन किया जा रहा है। यह रैली 2 अक्टूबर, बुधवार को गांधी जयंती के अवसर पर आयोजित होगी। रैली का आयोजन शाम 4:30 बजे श्री शांतिनाथ दिगंबर जैन मंदिर, न्यू देवास रोड, राजकुमार ब्रिज के सामने से प्रारंभ होगा और यह मालवा मिल क्षेत्र से होकर पुनः जैन मंदिर पर समाप्त होगी।

परम पूज्य समाधिष्ट आचार्य भगवान 108 श्री विद्यासागर जी एवं नवाचार श्री 108 आचार्य श्री समय सागर जी महाराज के परम प्रभावक शिष्य, विनम्र वाणी के उद्घोषक मुनि श्री 108 विनम्र सागर जी महाराज के मंगलमय सानिध्य में हम सभी नागरिक एवं समस्त समाजजन जिम्मेदारी से यह मांग करते हैं कि इंटरनेट पर प्रसारित होने वाली अश्लील वीडियो पर सरकार द्वारा प्रतिबंध लगाया जाए।

उन्होंने बताया कि इस जन जागरण रैली में समस्त समाजजन, सामाजिक सांसद, संगठन, सोशल ग्रुप फेडरेशन और सभी महिला संगठनों की उपस्थिति अत्यंत प्रार्थनीय है। सभी से निवेदन है कि समय का विशेष ध्यान रखें, क्योंकि रैली निश्चित समय पर प्रारंभ होगी।

आप को यह कंटेंट कैसा लगा अपनी प्रतिक्रिया जरूर दे।
+1
1
+1
1
+1
0
Shreephal Jain News

About the author

Shreephal Jain News

Add Comment

Click here to post a comment

You cannot copy content of this page