समाचार

यदि आप में सेवा करने का भाव है, तभी दुनिया आपको याद करेगी : दिगंबर जैन तीर्थ रक्षा समिति ने किया शिक्षा उपनिदेशक का अभिनंदन


 श्री दिगंबर तीर्थ रक्षा समिति के कार्यालय में समिति के सदस्यों द्वारा शिक्षा उपनिदेशक एवं मुख्य जिला शिक्षा अधिकारी चित्तौड़गढ़, सतीशचंद्र जैन का सेवानिवृत्ति के अवसर पर स्वागत एवं अभिनंदन कार्यक्रम का आयोजन किया गया। तीर्थ रक्षा समिति के अध्यक्ष रमेश चंद्र मेहता ने बताया कि सतीश चंद्र जैन, जो 38 वर्ष 10 महीने की गौरवमयी राजकीय सेवा के बाद सेवानिवृत्त हुए हैं, के सम्मान में श्री दिगंबर जैन तीर्थ शिक्षा समिति द्वारा माला, नारियल, उपरना और श्री केशरिया जी भगवान की तस्वीर भेंट कर उनका स्वागत किया गया। पढ़िए सचिन गंगावत विशेष रिपोर्ट…


ऋषभदेव। श्री दिगंबर तीर्थ रक्षा समिति के कार्यालय में समिति के सदस्यों द्वारा शिक्षा उपनिदेशक एवं मुख्य जिला शिक्षा अधिकारी चित्तौड़गढ़, सतीशचंद्र जैन का सेवानिवृत्ति के अवसर पर स्वागत एवं अभिनंदन कार्यक्रम का आयोजन किया गया। तीर्थ रक्षा समिति के अध्यक्ष रमेश चंद्र मेहता ने बताया कि सतीश चंद्र जैन, जो 38 वर्ष 10 महीने की गौरवमयी राजकीय सेवा के बाद सेवानिवृत्त हुए हैं, के सम्मान में श्री दिगंबर जैन तीर्थ शिक्षा समिति द्वारा माला, नारियल, उपरना और श्री केशरिया जी भगवान की तस्वीर भेंट कर उनका स्वागत किया गया। इस अवसर पर प्रध्युम्न भंवरा (महामंत्री), पवन कुमार गांगावत (उपाध्यक्ष), महावीर प्रसाद कोठारी (सदस्य), प्रकाश चंद्र भाणावत (पूर्व महामंत्री, दिगंबर जैन समाज) और चेतन स्वरूप भाणावत (मैनेजर) उपस्थित थे। सतीश चंद्र जैन के परिवार के सदस्य, जिसमें उनकी धर्मपत्नी आभा जैन, पूर्व जिला शिक्षा अधिकारी प्रकाश चंद्र जैन, भेरूलाल भाणावत, हेमंत भाणावत, पूर्व शिक्षा उपनिदेशक सिद्धार्थ कुमार जैन, अंकित भाणावत, अंकुश भाणावत, मुकेश भाणावत, ऋषि भाणावत, उज्जवल जैन और बाबूलाल गंगावत भी शामिल थे।

इस अवसर पर जैन ने कहा, “आप कितने भी बड़े पद पर चले जाएं, यदि आप में सेवा करने का भाव है, तभी दुनिया आपको याद करेगी। हमें हमेशा अपने कर्तव्यों के प्रति वफादार रहना चाहिए और अपने कार्य के प्रति लगन रखते हुए सेवा करनी चाहिए।” सतीश चंद्र जैन ने अपने उद्बोधन में कहा, “जहां भी रहें, ऐसा कार्य करें कि लोगों के दिलों में आपका स्थान बन सके। मैंने हमेशा ऐसे कार्य करने का प्रयास किया।” कार्यक्रम के बाद ढोल-नगाड़ों के साथ सभी शिक्षकों और परिजनों ने शिक्षा उपनिदेशक सतीशचंद्र जैन को नाचते-गाते हुए उनके निवास पर छोड़ा।

ये भी रहे मौजूद

समारोह के समापन पर जैन परिवार द्वारा भोज का आयोजन किया गया। इस अवसर पर खेरवाड़ा विधायक डॉ. दयाराम परमार, प्रधान केसर देवी, नगर चेयरमैन मनीष मीना, पूर्व सरपंच शिवलाल अहारी, पूर्व उपसरपंच शीतल भाणावत, पार्षद नीता भाणावत, पार्षद दयाप्रकाश पहाड़, महावीर नागदा, हनुमंत रावल, सभी समाज के वरिष्ठ नागरिक, युवा परिषद के साथी और शिक्षा विभाग से जुड़े सैकड़ों लोग उपस्थित थे।

आप को यह कंटेंट कैसा लगा अपनी प्रतिक्रिया जरूर दे।
+1
1
+1
0
+1
0
Shreephal Jain News

About the author

Shreephal Jain News

Add Comment

Click here to post a comment

You cannot copy content of this page