समाचार

11 अक्टूबर तक मनेगा पद्मावती महोत्सव : बीसपंथी मंदिर मल्हारगंज पर कैबिनेट मंत्री कैलाश विजयवर्गीय ने किए दर्शन

इंदौर (राजेश जैन दद्दू)। बीसपंथी मंदिर मल्हारगंज पर 3 अक्टूबर गुरुवार से 11 अक्टूबर शुक्रवार तक नवरात्रि महोत्सव ‘पद्मावती महोत्सव’ धूमधाम के साथ मनाया जाएगा। इस आयोजन के पूर्व की बेला में माननीय कैबिनेट मंत्री कैलाश विजयवर्गीय ने मां पद्मावती देवी और चातुर्मास रत वहां विराजित आर्यिका श्री सुनयमति माताजी से आशीर्वाद प्राप्त करने हेतु पधारे।

इस अवसर पर मंदिर व्यवस्थापक समिति के श्री राजेश पांड्या, श्री अजयपाल टोंग्या, श्री अजय रावका, श्री प्रिंसपाल टोंग्या, मनमोहन झांझरी सहित अनेक समाज जन और भक्तगण मौजूद थे।

आप को यह कंटेंट कैसा लगा अपनी प्रतिक्रिया जरूर दे।
+1
0
+1
1
+1
0
Shreephal Jain News

You cannot copy content of this page