श्री 1008 चिंतामणि भगवान पार्श्वनाथ दिगंबर जैन मंदिर ट्रस्ट, एम.के.पुरम पश्चिमपुरी में क्षमावाणी पर्व एवं कलशाभिषेक समारोह का आयोजन हुआ। जलयात्रा जैन मंदिर से शुरू होकर एम.के.पुरम में घूमती हुई मंदिर पर समाप्त हुई, जिसमें श्रद्धालुओं ने ढोल-नगाड़ों के साथ भक्ति प्रदर्शन किया। पढ़िए राहुल जैन की रिपोर्ट…
आगरा। श्री 1008 चिंतामणि भगवान पार्श्वनाथ दिगंबर जैन मंदिर ट्रस्ट, एम.के.पुरम पश्चिमपुरी में क्षमावाणी पर्व एवं कलशाभिषेक समारोह का आयोजन हुआ। जलयात्रा जैन मंदिर से शुरू होकर एम.के.पुरम में घूमती हुई मंदिर पर समाप्त हुई, जिसमें श्रद्धालुओं ने ढोल-नगाड़ों के साथ भक्ति प्रदर्शन किया। शांतिधारा की बोली संतोष जैन और प्रियांक जैन ने ली। पंडित आशुतोष शास्त्री जी ने उपस्थित भक्तों को उत्तम क्षमा वाणी के महत्व के बारे में बताया।
उन्होंने कहा, “दशलक्षण पर्व में प्रत्येक पर्व का अपना अलग महत्व है। सभी को इसका पालन करना चाहिए। अंत में आता है क्षमावाणी पर्व, जो हमें सज्जनता और सौम्यता की ओर ले जाता है। आइए, इस क्षमा-पर्व पर हम अपने मन में क्षमाभाव का दीप जलाएं। माफी मांगने से बड़ा माफ करने वाला होता है।” मंदिर समिति ने वृद्धजनों और त्यागी व्रतियों का भी सम्मान किया।
विराट कवि सम्मेलन
आज के कवि सम्मेलन में कई कवियों ने अपनी प्रस्तुति देकर वाहवाही लूटी। कवियों में सबरस मुड़सानी, मनोज चौहान (मैनपुरी), अमित शुक्ला (रीवा), अपरजिता सिंह (इटवा) और पुनीत पांचाल (बल्लभगढ़) शामिल थे। कवियों ने देशभक्ति और भाईचारे की कविताएँ सुनाकर लोगों का मन मोह लिया। अमित शुक्ला ने “बाल व्याह जैसी कुप्रथा तो बंद हो गई है, वृद्ध व्याह भी अब बंद होना चाहिए” जैसे विचार व्यक्त किए। सभी कवियों ने अपनी रचनाओं से श्रोताओं को भाव-विभोर कर दिया, और देर रात तक दर्शक डटे रहे। मंच संचालन राहुल जैन ने किया। बच्चों ने सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए, और उन्हें त्यागी व्रतियों के सम्मान में भी पुरस्कृत किया गया।
ये भी रहे मौजूद
इस अवसर पर मंदिर समिति के अध्यक्ष राजेश जैन, पंकज जैन, अमित जैन, शैलेन्द्र जैन, अनुराग जैन, महामंत्री राहुल जैन, संजय जैन, विशाल जैन, सचिन जैन, विपिन जैन, अमर जैन, दीपक जैन, रवि जैन, मनीष जैन, विवेक जैन, सुरेंद्र जैन (मीडिया प्रभारी चक्रेश जैन), और सीमा जैन समेत उपासक महिला मंडल और सकल जैन समाज के सदस्य उपस्थित थे।













Add Comment