पुण्य योग के अवसर पर, सर सेठ स्वरूपचंद्र हुकुमचंद्र कासलीवाल द्वारा निर्मित 126 वर्ष प्राचीन अतिशयकारी श्री पारसनाथ जिनालय में, मूलनायक श्री 1008 पारसनाथ जी की महती कृपा से पूज्य मुनि श्री प्रमाण सागर जी महाराज ससंघ के मंगल सानिध्य में रविवार को जिनबिम्ब मानस्तंभ महामस्ताभिषेक का आयोजन किया जा रहा है। पढ़िए यह विशेष रिपोर्ट…
इंदौर। पुण्य योग के अवसर पर, सर सेठ स्वरूपचंद्र हुकुमचंद्र कासलीवाल द्वारा निर्मित 126 वर्ष प्राचीन अतिशयकारी श्री पारसनाथ जिनालय में, मूलनायक श्री 1008 पारसनाथ जी की महती कृपा से, संत शिरोमणि आचार्य भगवंत गुरुदेव श्री विद्यासागर जी महा मुनिराज एवं नवाचार्य श्री समय सागर जी महाराज, पट्टाचार्य शताब्दी देशना चार्य आचार्य श्री विशुद्ध सागर जी के आशीर्वाद से, ऐलक श्री निःशंक सागर जी महाराज की प्रेरणा अनुसार, पूज्य मुनि श्री प्रमाण सागर जी महाराज ससंघ के मंगल सानिध्य में रविवार को जिनबिम्ब मानस्तंभ महामस्ताभिषेक का आयोजन किया जा रहा है।
कार्यक्रम का समय:
प्रातः 06:00 बजे: पूज्य मुनिसंघ का मोहता भावन से नसिया जी के लिए मंगल विहार।
प्रातः 06:45 बजे: नसिया जी में मंगल प्रवेश।
प्रातः 08:00 बजे: मुख्य कार्यक्रम का प्रारंभ एवं गुरुदेव का मंगल देशना प्रवचन।
प्रातः 09:30 बजे: मानस्थंभ में विराजित श्रीजी का महामस्ताभिषेक।
प्रातः 09:45 बजे: गुरुदेव ससंघ की आहारचर्या।
आप सभी समाज जन अपने इष्ट मित्रों सहित अधिक से अधिक संख्या में उपस्थित होकर इस पुण्य का संचय करें।
स्थान: सर सेठ स्वरूप चंद जी हुकम चंद जी दिगंबर जैन पारमार्थिक संस्थाएं, जवेरी बाग नसिया जी, इंदौर
आयोजक: श्री पारसनाथ दिगंबर जैन समाज, जबेरी बाग नसियां, इंदौर













Add Comment