समाचार

मुख्यमंत्री निवास पर मनाया जाएगा क्षमावाणी महा पर्व : प्रत्येक जिले से विशिष्ट सम्मान श्रेष्ठियों को किया आमंत्रित


विगत कुछ वर्षों पूर्व, पूर्व मुख्यमंत्री शिवराजसिंह चौहान द्वारा मुख्यमंत्री निवास पर शुरू किये गये क्षमावाणी दिवस की परंपरा को मुख्यमंत्री डॉ. श्री मोहन यादव द्वारा कायम रखते हुए, इस वर्ष 21 सितम्बर, शनिवार को मुख्यमंत्री निवास पर आयोजित किया जा रहा हैं। पढ़िए राजेश जैन दद्दू की रिपोर्ट…


इंदौर। विगत कुछ वर्षों पूर्व, पूर्व मुख्यमंत्री शिवराजसिंह चौहान द्वारा मुख्यमंत्री निवास पर शुरू किये गये क्षमावाणी दिवस की परंपरा को मुख्यमंत्री डॉ. श्री मोहन यादव द्वारा कायम रखते हुए, इस वर्ष 21 सितम्बर, शनिवार को मुख्यमंत्री निवास पर आयोजित किया जा रहा हैं। इसमें भोपाल के अलावा प्रदेश के अन्य जिलों से भी जैन समाज के प्रतिष्ठित समाज बंधुओं को आमंत्रित किया गया है।

मुख्यमंत्री निवास पर समाज जन आमंत्रित अतिथियों के लिए सूर्यास्त पूर्व फलाहार/भोजन की व्यवस्था की गई है, इसके उपरांत क्षमावाणी महा पर्व कार्यक्रम होगा। सिद्धार्थ कश्यप मुम्बई एंड ग्रुप के द्वारा शानदार भजनों की प्रस्तुति दी जाएगी।

आप को यह कंटेंट कैसा लगा अपनी प्रतिक्रिया जरूर दे।
+1
5
+1
0
+1
0
Shreephal Jain News

About the author

Shreephal Jain News

Add Comment

Click here to post a comment

You cannot copy content of this page