समाचार

वरिष्ठ समाजसेवी डॉक्टर जैनेंद्र जैन ने की मांग : मुनि प्रमाण सागरजी मुख्यमंत्री से प्रदेश में जैन बोर्ड गठन किए जाने का करें आग्रह 


मुख्यमंत्री मोहन यादव आज शाम नगर में विराजित मुनि श्री प्रमाण सागर जी महाराज से सौजन्य भेंट कर आशीर्वाद लेने आ रहे हैं। मुनि श्री से निवेदन है कि वे सीएम से मध्य प्रदेश में जैन बोर्ड का गठन किए जाने का आग्रह करें। पढ़िए यह रिपोर्ट…


इंदौर। मुख्यमंत्री मोहन यादव आज शाम नगर में विराजित मुनि श्री प्रमाण सागर जी महाराज से सौजन्य भेंट कर आशीर्वाद लेने आ रहे हैं। मुनि श्री से निवेदन है कि वे सीएम से मध्य प्रदेश में जैन बोर्ड का गठन किए जाने का आग्रह करें। यह कहना है दिगंबर जैन समाज के वरिष्ठ समाजसेवी डॉक्टर जैनेंद्र जैन का। डॉ. जैन ने एक वक्तव्य में कहा है कि भाजपा ने अपने चुनावी घोषणा पत्र में प्रदेश में जैन बोर्ड गठन किए जाने की घोषणा की थी, जो अभी तक पूरी नहीं की गई।

महाराष्ट्र राजस्थान गुजरात गुजरात आदि प्रदेशों में वहां की सरकारों द्वारा जैन बोर्ड का गठन किया जा चुका है लेकिन मध्य प्रदेश में इस मांग की वर्षों से अपेक्षा की जा रही है। मुनि श्री प्रमाण सागर जी महाराज से मेरा निवेदन है की वे सीएम से प्रदेश में जैन बोर्ड का गठन किए जाने का आगृह करें तो संभव है प्रदेश में शीघ्र जैन बोर्ड का गठन हो जाएगा।

आप को यह कंटेंट कैसा लगा अपनी प्रतिक्रिया जरूर दे।
+1
7
+1
1
+1
0
Shreephal Jain News

About the author

Shreephal Jain News

Add Comment

Click here to post a comment

You cannot copy content of this page