समाचार

चतुर्थ पुण्य स्मरण : दिगंबर जैन समाज के ‘किंग मेकर’ थे प्रदीप कुमार सिंह कासलीवाल 


 दिगम्बर जैन समाज की सबसे बड़ी क्रियाशील संस्था संगठन ‘दिगंबर जैन सोशल ग्रुप फेडरेशन’ के मैनेजमेंट गुरु ‘संस्थापक अध्यक्ष’, दिगंबर जैन समाज की राष्ट्रीय स्तर की संस्थाओं में सबसे अधिक प्रभावशाली व्यक्तित्व भीष्म पितामह जैन रत्न (स्व.) श्री प्रदीप कुमार सिंह कासलीवाल का बिछोह हुए आज 4 वर्ष हो गए। उनका असमय, आकस्मिक वियोग भारत वर्षीय दिगंबर जैन समाज, दिगम्बर जैन सोशल ग्रुप परिवार के लिए तो अकल्पनीय था ही, पूरे दिगम्बर जैन समाज के लिए भी असहनीय था। पढ़िए यह विशेष रिपोर्ट…


इंदौर। दिगम्बर जैन समाज की सबसे बड़ी क्रियाशील संस्था संगठन ‘दिगंबर जैन सोशल ग्रुप फेडरेशन’ के मैनेजमेंट गुरु ‘संस्थापक अध्यक्ष’, दिगंबर जैन समाज की राष्ट्रीय स्तर की संस्थाओं में सबसे अधिक प्रभावशाली व्यक्तित्व भीष्म पितामह जैन रत्न (स्व.) श्री प्रदीप कुमार सिंह कासलीवाल का बिछोह हुए आज 4 वर्ष हो गए। उनका असमय, आकस्मिक वियोग भारत वर्षीय दिगंबर जैन समाज, दिगम्बर जैन सोशल ग्रुप परिवार के लिए तो अकल्पनीय था ही, पूरे दिगम्बर जैन समाज के लिए भी असहनीय था।

उनकी समाज के लिए नेतृत्व क्षमता, कार्य शैली इंदौर ही नहीं, सम्पूर्ण देश के लिए गौरव की बात रही है। फेडरेशन के राष्ट्रीय मीडिया प्रभारी राजेश जैन दद्दू ने बताया कि वे समाज सेवा के लिए विश्व विख्यात यूनिवर्सिटी थे। वे जीएसआईटीएस से सिविल इंजीनियर थे, परंतु उन्हें महारत हासिल थी सोशल इंजीनियरिंग की। हर व्यक्ति का उसकी क्षमता व योग्यता के अनुसार जोड़ना समाज सेवा में सहयोग लेना, यह उनकी प्रमुख विशेषता थी। युवाओं को समाज की मुख्य धारा से जोड़ने के स्वप्न को लेकर दिगंबरजैन सोशल ग्रुप फेडरेशन के संस्थापक अध्यक्ष के रूप में वे समाजसेवा से जुड़े व सतत 26 वर्ष तक सक्रियतम रूप से मुख्य कड़ी के रूप में जुड़े रहे।

फेडरेशन के हर नए राष्ट्रीय अध्यक्ष को हर परिस्थिति में मजबूत स्थायी स्तंभ की तरह सहयोग करते हुए, सभी के सहयोग से उन्होंने पूरे देश में दिगम्बर जैन सोशल ग्रुप का विस्तार किया व दिगंबर जैन सोशल ग्रुप के 35000 परिवारों में वे सभी के लिए आदर्श रहे हैं। हर व्यक्ति को यह विश्वास था कि आदरणीय प्रदीप जी उन्हें व्यक्तिगत रूप से जानते हैं। उन्होंने अनेकानेक व्यक्तियों को नेतृत्व प्रदान करने के लिए दिगम्बर जैन सोशल ग्रुप के माध्यम से एक प्लेटफॉर्म दिया और फिर वे सभी व्यक्ति अपने समर्पण, अपनी योग्यता व क्षमता के माध्यम से दिगंबर जैन समाज की राष्ट्रीय स्तर की सभी शीर्ष संस्थाओं में व समाज में एक प्रभावशाली व्यक्तित्व के रूप में स्थापित होते गये।

या यूं कहें कि प्रदीप जी ने समाज के योग्य व्यक्तित्व ,योग्य नेतृत्वकर्ता प्रदान करने में विशेष भूमिका का निर्वहन किया, इसे यूं भी कह सकते हैं कि वे दिगंबर जैन समाज के ‘किंग मेकर’ थे। पंद्रह से अधिक संस्थाएं, जिनमें तीर्थ उद्धारक संस्थाएं भी शामिल हैं , इन सभी में वे नियमित रूप से सक्रियतम व्यक्तित्व थे। फेडरेशन के राष्ट्रीय अध्यक्ष राकेश विनायका, महामंत्री विपुल बांझल, सुशील पांड्या, भुपेंद्र जैन, संजय कासलीवाल, राजेश लारेल, कीर्ति पांड्या, बाहुबली पांड्या, एवं दिगम्बर जैन समाज सामाजिक संसद के अध्यक्ष राजकुमार पाटोदी, मंत्री डॉ जैनेन्द्र जैन, हंसमुख गांधी, टीके वेद, आजाद जैन, कमल जैन चेलेजर, राजेश जैन दद्दू एवं समस्त संस्थाओं के पदाधिकारी एवं सदस्यों ने उन्हें श्रद्धांजलि दी है।

आप को यह कंटेंट कैसा लगा अपनी प्रतिक्रिया जरूर दे।
+1
4
+1
0
+1
0
Shreephal Jain News

About the author

Shreephal Jain News

Add Comment

Click here to post a comment

You cannot copy content of this page