मेडिटेशन गुरु उपाध्याय श्री विहसन्त सागर जी महाराज ससंघ के मंगल सानिध्य एवं अर्पितमय पावन वर्षायोग समिति कमला नगर के तत्वावधान में भक्तामर महिमा की क्लासेस के समापन पर 23 अगस्त को 12 घंटे का भक्तामर का पाठ का आयोजन कमला नगर स्थित डी ब्लॉक के श्री महावीर दिगंबर जैन मंदिर के आचार्य श्री विद्यासागर संत निलय में किया गया। पढ़िए शुभम जैन की रिपोर्ट….
आगरा। मेडिटेशन गुरु उपाध्याय श्री विहसन्त सागर जी महाराज ससंघ के मंगल सानिध्य एवं अर्पितमय पावन वर्षायोग समिति कमला नगर के तत्वावधान में भक्तामर महिमा की क्लासेस के समापन पर 23 अगस्त को 12 घंटे का भक्तामर का पाठ का आयोजन कमला नगर स्थित डी ब्लॉक के श्री महावीर दिगंबर जैन मंदिर के आचार्य श्री विद्यासागर संत निलय में किया गया। भक्तों ने पाठ का शुभारंभ उपाध्यायश्री के मुखारविंद से उच्चारित मंत्रोच्चारण के साथ प्रभु का अभिषेक एवं शांतिधारा के साथ किया। इसके बाद श्रावक-श्राविकाओं ने प्रभु आदिनाथ का गुणगान करते हुए भक्तिमय स्वरों के साथ सामूहिक रूप से भक्तामर के 48 महाकाव्यों के दोहे पढ़कर 12 घण्टे का लगातार अखंड एक स्वर और एक धुन मे श्री भक्तामर पाठ का समापन किया।
भक्तामर के समापन के उपरांत उपस्थित सभी भक्ताें ने 48 दीपों से प्रभु की मंगल आरती उतारी। इस मौके पर जगदीश प्रसाद जैन, प्रदीप जैन पीएनसी, रोहित जैन अहिंसा, यशपाल जैन, मनोज जैन बाकलीवाल, अनिल रईस, नरेश जैन लुहारिया,अनिल जैन, शैलेंद्र जैन, अंकुश जैन, अनुज जैन, शुभम जैन सहित समस्त कमलानगर जैन समाज के लोग बड़ी संख्या में मौजूद रहे।













Add Comment