78वें स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर वात्सल्य सेवा समिति द्वारा आगरा के शाहगंज स्थित अवधपुरी के टोरट पावर हाउस स्टेशन पर अमर शहीदों के बलिदानों का स्मरण करते हुए उनको नमन किया गया। पढ़िए शुभम जैन की रिपोर्ट…
आगरा। 78वें स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर वात्सल्य सेवा समिति द्वारा आगरा के शाहगंज स्थित अवधपुरी के टोरट पावर हाउस स्टेशन पर अमर शहीदों के बलिदानों का स्मरण करते हुए उनको नमन किया गया। इस मौके पर ब्रज प्रांत योग प्रमुख भगवान शंकर शर्मा द्वारा झंडा फहराया गया। तत्पश्चात उपस्थित सभी राष्ट्र भक्तों द्वारा तेज स्वर में राष्ट्रगान गाया गया और अमर शहीदों के सम्मान में नारे लगाए। उससे पूर्व वात्सल्य सेवा समिति परिवार द्वारा सभी आगंतुकों को तिरंगा पट्टी पहनाकर सम्मान किया और 78वें स्वतंत्रता दिवस की शुभकामनाएं एवं बधाई दीं। इस अवसर पर रश्मि जैन, रतिभा जैन, मीना जैन, रीता जैन, मोना जैन, रिंकी जैन, पुष्पा जैन, रागिनी जैन, प्रीति त्यागी, अनीता शर्मा, माया शर्मा, भगवान शंकर शर्मा, रविंद्र जैन, नरेंद्र जैन, पीयूष जैन, दिव्यांशु जैन, कपिल जैन, अजय जैन, आगम जैन, अतिशय जैन, शुभम जैन, विनोद दीक्षित, अवधेश दीक्षित आदि की उपस्थिति रही।
कार्यक्रम के अंत में आयोजक रश्मि जैन ने सभी का धन्यवाद एवं आभार व्यक्त करते हुए कहा कि भरा नहीं है भावों से, बहती जिसमें रसदार नहीं। हृदय नहीं वह पत्थर है, जिसमें देश के प्रति प्यार नहीं।













Add Comment