समाचार

सिद्धचक्र महामंडल विधान एवं विश्व शांति महायज्ञ का आठवां दिन : 1024 अर्घ्य समर्पित किये गए


श्री 1008 पार्श्वनाथ दिगम्बर जैन मंदिर, शालीमार एन्क्लेव, कमला नगर में सिद्धचक्र महामंडल विधान एवं विश्व शांति महायज्ञ के आठवें दिन के श्री आदिनाथ भगवान जी का अभिषेक हुआ और 1024 अर्घ्य समर्पित किये गए। पढ़िए राहुल जैन की रिपोर्ट…


आगरा। श्री 1008 पार्श्वनाथ दिगम्बर जैन मंदिर, शालीमार एन्क्लेव, कमला नगर में सिद्धचक्र महामंडल विधान एवं विश्व शांति महायज्ञ के आठवें दिन के श्री आदिनाथ भगवान जी का अभिषेक हुआ और 1024 अर्घ्य समर्पित किये गए। बाल. ब्र श्री सुनील भैया जी के सानिध्य में विधान हुआ l मेडीटेशन गुरु उपाध्याय विहसंत सागर जी महाराज जी के सानिध्य में शास्त्र भेंट किया l संगीतमय विधान में रामकुमार एंड पार्टी भोपाल से पधारे संगीतकार ने साथी कलाकारों द्वारा संगीतमय पूजन और विधान कराया जा रहा है और वो अपनी मनमोहक आवाज से पूजन और विधान में इन्द्रों और इन्द्रणियों को झूमने पर मजबूर कर देते हैं और पूजन में सामूहिक रूप से सभी इंद्र- इंद्राणियों ने अर्घ्य चढ़ाने का सौभाग्य प्राप्त किया l

इस अवसर पर जगदीश प्रसाद पीयूष कुमार अभिषेक कुमार, प्रदीप जैन पी.एन. सी, मनोज बाकलीवाल, मुकेश रपरिया, राजू गोधा, संजीव गोधा, राजकुमार गुड्डू, मीडिया प्रभारी राहुल जैन एवं सकल जैन समाज मौजूद रहा l मीडिया प्रभारी राहुल जैन ने बताया कि कल सुबह 7 बजे से श्री सिद्धचक्र महामंडल विधान एवं विश्व शान्ति महायज्ञ का समापन होगा l

आप को यह कंटेंट कैसा लगा अपनी प्रतिक्रिया जरूर दे।
+1
0
+1
0
+1
0
Shreephal Jain News

About the author

Shreephal Jain News

Add Comment

Click here to post a comment

You cannot copy content of this page