समाचार

भक्तिभाव से चढ़ाया निर्वाण लाडू : भगवान नेमिनाथ जी का मोक्ष कल्याण मनाया 


नेमिनगर जैन कॉलोनी में भगवान नेमिनाथ मूल नायक का मोक्ष कल्याणक बड़ी धूम धाम से मनाया गया। सर्व प्रथम अभिषेक, शांतिधारा पुण्यार्जन के माध्यम से हुई। प्रथम पुण्यार्जक डॉ. संजय संगीता जैन तथा सुनील, श्याम लाल जैन रहे। पढ़िए यह रिपोर्ट…


इंदौर। नेमिनगर जैन कॉलोनी में भगवान नेमिनाथ मूल नायक का मोक्ष कल्याणक बड़ी धूम धाम से मनाया गया। सर्व प्रथम अभिषेक, शांतिधारा पुण्यार्जन के माध्यम से हुई। प्रथम पुण्यार्जक डॉ. संजय संगीता जैन तथा सुनील, श्याम लाल जैन रहे। के सी जैन, राजेश पाटोदी, प्रकाश वेद, महावीर काला तथा विजय बैद ने भी पुण्यार्जन प्राप्त किया। तत्पश्चात् नेमिनाथ विधान प्रारंभ पंडित महेन्द्र कुमार गंगवाल और गिरीश काला के सानिध्य में हुआ। विधान में समाज के अनेक महिला पुरुष शामिल हुए। निर्वाण लाडू सरला कासलीवाल, सुयश कासलीवाल तथा कॉलोनी के स्वाध्याय मंडल महा समिति नेमिनाथ महिला मंडल आदि ने भक्ति भाव से अर्पित किया।

समाज अध्यक्ष कैलाश लुहाड़िया और मंत्री गिरीश पाटोदी ने संचालन किया। रवींद्र जैन, नरेंद्र जैन, दिनेश पाटनी, श्रेयांश बड़जात्या,अतुल जैन, नरेंद्र उषा काला सहित अनेक महिला संघटन के पदाधिकारी, उर्मिला दोषी, रेखा पतंगिया, प्रतिभा अजमेरा, निर्मला पाटोदी, ममता बज, सरिता जैन, मधु जैन, मंजु जैन, सुषमा छाबड़ा, वीणा सेठी, मंजू पपड़ीवालस, श्वेता काला, कौशल्या पतंग्या सहित अनेक महिलाएं उपस्थित थीं। विधान के बाद अनिल जी जैन फ़ूड ऑफिसर द्वारा समस्त समाज जन को प्रभावना वितरित की गई।

आप को यह कंटेंट कैसा लगा अपनी प्रतिक्रिया जरूर दे।
+1
2
+1
0
+1
0
Shreephal Jain News

About the author

Shreephal Jain News

Add Comment

Click here to post a comment

You cannot copy content of this page