दिगंबर जैन समाज छत्रपति नगर के नवनिर्वाचित पदाधिकारियों ने इंदौर नगर में चातुर्मास हेतु आ रहे मुनि श्री प्रमाण सागर जी महाराज को दलपतपुर (सीहोर) में एवं मुनि श्री विनम्र सागर जी महाराज को आस्टा के समीप समाज एवं ट्रस्ट अध्यक्ष भूपेंद्र जैन, कार्य अध्यक्ष डॉ जैनेंद्र जैन, महामंत्री विपुल बांझल, उपाध्यक्ष रमेश चंद जैन, परामर्शदाता कमल जैन चैलेंजर ने श्रीफल समर्पित कर आशीर्वाद प्राप्त किया। पढ़िए राजेश जैन दद्दू की रिपोर्ट…
इंदौर। दिगंबर जैन समाज छत्रपति नगर के नवनिर्वाचित पदाधिकारियों ने इंदौर नगर में चातुर्मास हेतु आ रहे मुनि श्री प्रमाण सागर जी महाराज को दलपतपुर (सीहोर) में एवं मुनि श्री विनम्र सागर जी महाराज को आस्टा के समीप समाज एवं ट्रस्ट अध्यक्ष भूपेंद्र जैन, कार्य अध्यक्ष डॉ जैनेंद्र जैन, महामंत्री विपुल बांझल, उपाध्यक्ष रमेश चंद जैन, परामर्शदाता कमल जैन चैलेंजर ने श्रीफल समर्पित कर आशीर्वाद प्राप्त किया। मुनि श्री से पदाधिकारियों का परिचय छत्रपति नगर के युवा समाजसेवी अखिलेश सोधिया ने कराया। इस अवसर पर मुनी द्वय ने आशीर्वाद देते हुए भावना व्यक्त कीं कि हमारा लक्ष्य चातुर्मास के माध्यम से समाज में एकता, सद्भाव, स्थापित कर धर्म की प्रभावना करना है। नगर में सक्रिय समाज के सभी घटक, सभी संगठन एवं संस्थाएं, सोशल ग्रुप आदि परस्पर में जुड़कर
एकता का एक अनुपम उदाहरण प्रस्तुत करें और चातुर्मास को सफल बनाएं हमारा सभी को यही आशीर्वाद है। इस अवसर पर सामाजिक संसद के अध्यक्ष राजकुमार पाटोदी, अमित कासलीवाल, एम के जैन, राजेश लॉरेल, हंसमुख गांधी, नवीन गोधा, वीरेंद्र जैन, नवनीत जैन, मनोज बाकलीवाल, हर्ष जैन
सतीश जैन, संजय अहिंसा, पूर्व डीएसपी डी के जैन आदि गणमान्य उपस्थित थे।













Add Comment