समाचार

इंदौर के दूसरे चातुर्मास की घोषणा : चातुर्मास की स्वीकृति से समाज में उत्साह का माहौल 


गुमास्ता नगर जैन मन्दिरजी में विराजित आर्यिका सुनयमती माता जी, श्री क्षुल्लक सुपर्व सागर जी, श्री क्षुल्लिका सुधन्य मति माता जी ससंघ को 20 पंथी मन्दिरजी मल्हारगंज के पदाधिकारियों द्वारा चातुर्मास का निवेदन किया गया, जिसके लिए पूज्य माता जी ने सहर्ष स्वीकृति प्रदान की। पढ़िए राजेश जैन दद्दू की रिपोर्ट…


इंदौर। गुमास्ता नगर जैन मन्दिरजी में विराजित आर्यिका सुनयमती माता जी, श्री क्षुल्लक सुपर्व सागर जी, श्री क्षुल्लिका सुधन्य मति माता जी ससंघ को 20 पंथी मन्दिरजी मल्हारगंज के पदाधिकारियों द्वारा चातुर्मास का निवेदन किया गया, जिसके लिए पूज्य माता जी ने सहर्ष स्वीकृति प्रदान की। इस अवसर पर बीस पंथी मंदिर कमेटी के प्रमुख राजेश पंड्या, अजयपाल टोंग्या, धर्मेंद्र पाटनी, भरत काला उपस्थित थे। यह इंदौर नगर के दूसरे चातुर्मास की घोषणा हुई है।

दिगम्बर जैन समाज सामाजिक संसद के मंत्री डॉ. जैनेन्द्र जैन, सुशील पांड्या, हंसमुख गांधी, टीके वेद, पुलक मंच के प्रदीप बड़जात्या, परवार समाज महिला संगठन की अध्यक्ष मुक्ता जैन, सारिका जैन, शीतल जैन आदि समाज जनों ने चातुर्मास कमेटी को बधाई दी।

आप को यह कंटेंट कैसा लगा अपनी प्रतिक्रिया जरूर दे।
+1
1
+1
0
+1
0
Shreephal Jain News

About the author

Shreephal Jain News

Add Comment

Click here to post a comment

You cannot copy content of this page