समाचार

आचार्य श्री समयसागर जी महाराज से लिया आशीर्वाद : दमोह सांसद राहुलसिंह ने कुंडलपुर पहुंच कर बड़े बाबा के दर्शन किए


सुप्रसिद्ध सिद्ध क्षेत्र, जैन तीर्थ कुंडलपुर में नवनिर्वाचित दमोह सांसद राहुल सिंह ने कुंडलपुर पहुंचकर पूज्य बड़े बाबा के दर्शन किए श्रीफल और छत्र चढ़ाया एवं आरती की नवनिर्मित सहस्त्रकूट जिनालय के भी दर्शन किए। पढ़िए राजीव सिंघई मोनू की रिपोर्ट…


कुंडलपुर (दमोह)। सुप्रसिद्ध सिद्ध क्षेत्र, जैन तीर्थ कुंडलपुर में नवनिर्वाचित दमोह सांसद राहुल सिंह ने कुंडलपुर पहुंचकर पूज्य बड़े बाबा के दर्शन किए श्रीफल और छत्र चढ़ाया एवं आरती की नवनिर्मित सहस्त्रकूट जिनालय के भी दर्शन किए। सांसद ने परम पूज्य आचार्य श्री समयसागर जी महाराज के दर्शन कर आशीर्वाद लिया। इस अवसर पर कुंडलपुर क्षेत्र कमेटी के पदाधिकारी सदस्यों द्वारा सांसद महोदय का शॉल, श्रीफल, स्मृति चिह्न भेंटकर सम्मान किया गया।

मुनि श्री निष्पक्षसागर जी महाराज का ससंघ कुंडलपुर से हुआ विहा

आचार्य भगवन श्री समय सागर जी महाराज के मंगल आशीर्वाद से मुनि श्री निष्पक्षसागर जी महाराज, मुनि श्री निस्पृहसागर जी महाराज, मुनि श्री निष्काम सागर जी महाराज, मुनि श्री निष्कंप सागर जी महाराज का मंगल विहार कुंडलपुर से पटेरा की ओर हुआ।

आप को यह कंटेंट कैसा लगा अपनी प्रतिक्रिया जरूर दे।
+1
2
+1
0
+1
0
Shreephal Jain News

About the author

Shreephal Jain News

Add Comment

Click here to post a comment

You cannot copy content of this page