समाचार

आर्यिका मां विज्ञानमति माताजी के सानिध्य में रखी गई थी नींव : विद्यासागर संत सदन का भव्य शिलान्यास रविवार को


 नेमीनाथ स्वर्णोदय धार्मिक एवं पारमार्थिक ट्रस्ट कैलिफोर्निया सिटी द्वारा आचार्य भगवान 108 श्री विद्यासागर संत सदन का भव्य शिलान्यास रविवार को प्रातः 7 से 8:30 बजे तक होगा। पढ़िए सतीश जैन (इला बैंक) की यह विशेष रिपोर्ट…


इंदौर। श्री नेमीनाथ स्वर्णोदय धार्मिक एवं पारमार्थिक ट्रस्ट कैलिफोर्निया सिटी द्वारा आचार्य भगवान 108 श्री विद्यासागर संत सदन का भव्य शिलान्यास रविवार, 9 जून को प्रातः 7 से 8:30 बजे तक होगा। दिगंबर जैन समाज सामाजिक संसद के प्रचार प्रमुख सतीश जैन ने बताया कि शिलान्यास बाल ब्रह्मचारी अनिल भैया जी के द्वारा विधि विधान से होगा। शिलान्यास कर्ता अभय रत्ना जैन एवं राकेश मंजू जैन (खुरई वाले) होंगे। ट्रस्ट के अध्यक्ष संतोष जैन एवं सचिव अरविंद जैन ने बताया कि श्री नेमीनाथ जिनालय की नींव आचार्य श्री विद्यासागर जी महाराज जी के आशीर्वाद एवं आर्यिका मां 105 विज्ञान मति माताजी के पावन सानिध्य में 14 दिसंबर 2023 को रखी गई थी। समाज के सहयोग से मंदिर की नींव का कार्य पूर्णता की ओर है।

पौधारोपण भी होगा

विद्यासागर सोशल ग्रुप के कार्याध्यक्ष सुनील जैन (एक्स), संतोष जैन (एमपीईबी) एवं जे के जैन (बीएसएनएल) ने बताया कि विश्व पर्यावरण पखवाड़ा के चलते फेडरेशन के आह्वान पर ग्रुप के सदस्य पौधारोपण भी मंदिर प्रांगण परिसर में करेंगे।

आप को यह कंटेंट कैसा लगा अपनी प्रतिक्रिया जरूर दे।
+1
0
+1
0
+1
0
Shreephal Jain News

About the author

Shreephal Jain News

Add Comment

Click here to post a comment

You cannot copy content of this page