अंतर्मुखी मुनि श्री पूज्य सागर जी महाराज ससंघ के सानिध्य में 11 जून को श्रुत पंचमी के पावन पर्व पर मैना सुंदरी महिला मण्डल, उदयनगर एवं भारतवर्षीय दिगंबर जैन श्रुत संवर्धिनी महासभा मध्य प्रदेश इंदौर इकाई शास्त्र सजाओ प्रतियोगिता का आयोजन कर रहे हैं। इसमें इंदौर नगर के सभी श्रावक एवं श्राविकाएं भाग ले सकते हैं। पढ़िए यह विशेष रिपोर्ट…
इंदौर। अंतर्मुखी मुनि श्री पूज्य सागर जी महाराज ससंघ के सानिध्य में 11 जून को श्रुत पंचमी के पावन पर्व पर मैना सुंदरी महिला मण्डल, उदयनगर एवं भारतवर्षीय दिगंबर जैन श्रुत संवर्धिनी महासभा मध्य प्रदेश इंदौर इकाई शास्त्र सजाओ प्रतियोगिता का आयोजन कर रहे हैं। इसमें इंदौर नगर के सभी श्रावक एवं श्राविकाएं भाग ले सकते हैं। इस प्रतियोगिता के नियम हैं :-
– 10 जून सोमवार की रात्रि 8.00 बजे तक शास्त्र जी उदयनगर मंदिर जी में अपने नाम की पर्ची और मोबाइल नंबर लिखकर मैनासुंदरी महिला मंडल के पास जमा करा दें।
– शास्त्र जी को सजाने में अहिंसक सामग्री का ही प्रयोग करें।
– 11 जून 2024 मंगलवार, श्रुत पंचमी के दिन प्रातः 9.00 बजे प्रतियोगिता का परिणाम घोषित किया जायेगा ।
– सर्वश्रेष्ठ पांच प्रतिभागियों का चयन निर्णायक मंडल द्वारा विशेष पुरस्कार हेतु किया जाएगा एवं सभी को सांत्वना पुरस्कार प्रदान किए जाएंगे।
– निर्णायक मण्डल का निर्णय ही आखिरी और मान्य होगा।
प्रतियोगिता के लिए भारतवर्षीय दिगंबर जैन श्रुत संवर्धिनी महासभा मध्य प्रदेश इकाई – इंद्र कुमार वीणा सेठी-9303243347, मैना सुंदरी महिला मण्डल, उदय नगर अध्यक्ष- सपना जैन-9575916610, सचिव -अनीता जैन-9452986110, कोषाध्यक्ष -कल्पना पहाडिया-8989070980 से संपर्क किया जा सकता है। कार्यक्रम का आयोजक श्री दिगंबर जैन सर्वोदय धार्मिक एवं पारमार्थिक ट्रस्ट, एवं प्रबंध कारिणी, उदयनगर इंदौर है।













Add Comment