समाचार

18 माह से हिसार-कोटा ट्रेन को नागदा तक बढाने हेतु संघर्ष कर रहे समाजसेवी सकलेचा पोस्ट कार्ड लिखो अभियान का करेगे शंखनाद


18 माह से समाजसेवी सकलेचा हिसार कोटा ट्रेन को नागदा तक बढाने हेतु सघर्षशील हैं। ना तो जनप्रतिनिधियो का ना ही रेल्वे अधिकारीयो का ध्यान इस और है, जनता आस लगाये बेठी है। पोस्ट कार्ड लिखो अभियान का करेगे शंखनाद।


नागदा (निप्र)। पिछले 18 माह से समाजसेवी राजेश सकलेचा रेलयात्रियो की सुविधा हेतु हिसार-कोटा ट्रेन जो कि कोटा स्टेशन पर घंटो खड़ी रहती है उक्त ट्रेन को नागदा तक बढाने हेतु लगातार संघर्ष करते आ रहे है। यह बात राजु गुप्ता एव राधेगुरू मोकड़ी ने इस ट्रेन को नागदा तक बढाने हेतु समर्थन मे कही। गुप्ता एव राधेगुरू ने बताया कि डीजिटल मीडिया मे आये दिन इस ट्रेन को नागदा तक बढाने की बात सकलेचा द्वारा समय-समय पर रेल प्रशासन एवं जनप्रतिनिधियों को पत्र के माध्यम से एवं प्रत्यक्ष भेंट कर उक्त ट्रेन को नागदा तक बढ़ाने की मांग की है परन्तु ना तो कोई क्षेत्रीय जनप्रतिनिधि और ना ही रेल्वे अधिकारीयो के द्वारा इस ओर ध्यान दिया जा रहा है। आम जनता क्षेत्रीय जनप्रतिनिधियों एवं रेल अधिकारियों से आस लगाये बेठी है परन्तु कहीं कोई सुनवाई नहीं हो रही है।

पोस्टकार्ड लीखो अभियान का करेगे शखंनाद

राजु गुप्ता एव मोकडी ने बताया कि शीघ्र ही सकलेचा के नेतृत्व मे इस ट्रेन को नागदा तक बढाने के लिये पोस्ट कार्ड लिखो अभियान का शंखनाद करेंगे। जिससे कि उक्त ट्रेन की सुविधा सभी को मिल सके।

डीआरए एव विधायक को अवगत कराया सकलेचा ने

राजु गुप्ता एव राधेगुरू ने बताया है कि उक्त ट्रेन के संदर्भ में सकलेचा प्रत्यक्ष रूप से कोटा पहुंचकर डीआरएम श्री मनीष कुमार एव रतलाम डीआरएम श्री रजनीशकुमार से इस ट्रेन को नागदा तक बढ़ाने हेतु चर्चा की एवं पत्र भी सौपा। साथ ही नागदा-खाचरौद विधायक डॉ. तेजबहादुरसिंह चौहान को भी उक्त ट्रेन के बारे में अवगत कराया गया है। परन्तु कहीं कोई आशा नजर नहीं आ रही है।

नागदा से लेकर कोटा तक के समाजसेवीयो ने किया समर्थन

डीजीटल मीडिया के माध्यम से ज्ञात हुआ कि उक्त ट्रेन की माग जब सकलेचा द्दारा उठाई गई तो उस खबर के आधार पर कोटा से लेकर महिदपुर तक के समाजसेवीयो ने भी उक्त ट्रेन को नागदा तक बढाने का समर्थन कर प्रेस विज्ञप्ति के द्दारा रेलवे अधिकारीयो को अवगत कराया

उचित मांग का किया समर्थन

मधुसुधन शर्मा, नवीन पाठक, सुरेन्द्र सिंह गुर्जर, रतनसिह गुर्जर, दीपक चौरसिया, दीपक बाथम, अशोक मीणा, गणेश गुप्ता, राजेश सेन, डीपी महेश्वरी, योगेश मीणा, अशोक पंवार, संकल्प गुप्ता, विन्नी शर्मा मानव अधिकार ट्रस्ट तहसील अध्यक्ष जीवन लाल जैन चाय वाले आदि ने समर्थन किया है

आप को यह कंटेंट कैसा लगा अपनी प्रतिक्रिया जरूर दे।
+1
3
+1
0
+1
0
Shreephal Jain News

About the author

Shreephal Jain News

Add Comment

Click here to post a comment

You cannot copy content of this page