समाचार

11 जून को अयोध्या में भारतवर्षीय दिगम्बर जैन तीर्थ क्षेत्र का अधिवेशन  जुटेंगे उत्तर प्रदेश, उत्तराखंड एवं तीर्थक्षेत्रों के पदाधिकारी


अयोध्या में भारतवर्षीय दिगम्बर जैन तीर्थ क्षेत्र कमेटी उत्तरप्रदेश एवं उत्तराखण्ड का अधिवेशन 11 जून को विविध आयोजनों के साथ होगा।इसमें उत्तर प्रदेश ,उत्तराखंड तीर्थक्षेत्र कमेटी के पदाधिकारी एवं तीर्थक्षेत्रों के पदाधिकारी शामिल होंगे। आयोजन बड़े मूर्ति दिगम्बर जैन मंदिर, रायगंज अयोध्या में होगा।नवीन अध्यक्ष का निर्वाचन भी होगा। पढि़ए डॉ सुनील जैन संचय की रिपोर्ट ……


अयोध्या। उत्तर प्रदेश एवं उत्तराखण्ड अंचल के समस्त पदाधिकारीगण की एक महत्वपूर्ण मीटिंग अंचल के अध्यक्ष जवाहर लाल जैन सिकंदराबाद की अध्यक्षता में भगवान आदिनाथ, भगवान अजितनाथ, भगवान अभिनन्दननाथ, भगवान सुमतिनाथ, भगवान अनन्तनाथ एवं भगवान भरत एवं बाहुबली की शाश्वत जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र अयोध्या में 11 जून 2024 को होने जा रही है। हमारा सौभाग्य है कि गणिनी प्रमुख आर्यिकारत्न ज्ञानमती माता जी ससंघ क्षेत्र पर विराजमान हैं ,उनका आर्शीवाद भी सबको प्राप्त होगा एवं स्वस्ति श्री स्वामी रविन्द्रकीर्ति जी की “हीरक अवतरण दिवस समारोह” में भी सहभागिता का सौभाग्य भी प्राप्त होगा।उत्तर प्रदेश उत्तराखण्ड तीर्थक्षेत्र कमेटी के मंत्री डॉ सुनील जैन संचय ललितपुर ने जानकारी देते हुए बताया कि आयोजन बड़े मूर्ति दिगम्बर जैन मंदिर, रायगंज अयोध्या में 11 जून को होगा। गणिनी प्रमुख आर्यिकारत्न ज्ञानमती माता जी ससंघ का मंगल सान्निध्य प्राप्त होगा।अंचल के अध्यक्ष जवाहर लाल जैन के अनुसार 11 जून का कार्यक्रम इस प्रकार रहेगा।

शांतिधारा एवं अभिषेक प्रातः 06:00 बजे। प्रातः 07:15 से 09:30 बजे स्वामी रवीन्द्र कीर्ति जी का हीरक अवतरण दिवस समारोह। 9.30 बजे जलपान, 10 बजे से मीटिंग, 1 बजे से भोजन,आयोजन में उत्तर प्रदेश, उत्तराखंड अंचल के पदाधिकारियों एवं अंचल के तीर्थक्षेत्रों के अध्यक्ष, मंत्रियों से अधिक से अधिक संख्या में पधारने की अपील की गई है। आमंत्रण पत्र भी भेजे गए हैं।

महामंत्री मनोज जैन मेरठ ने बताया कि मिटिंग का एजेंडा निम्न प्रकार है

1. मंगलाचरण

2. अंचल के तीर्थक्षेत्रों का सर्वेक्षण

3. अंचल के प्रत्येक क्षेत्र की डॉक्यूमेन्ट्री फिल्म बनाने के सम्बन्ध में

4. अंचल एवं केन्द्र की आर्थिक स्थिति मजबूत करने के सम्बन्ध में

5. अंचल से तीर्थ क्षेत्र कमेटी के अधिक से अधिक सदस्य बनाने के सम्बन्ध में

6. अंचल के अन्तर्गत महिला एवं युवा प्रकोष्ठ की स्थापना करना

7. प्रत्येक जैन मन्दिर में तीर्थ क्षेत्र कमेटी की गोलक स्थापित कराना

8. अंचल के नवीन अध्यक्ष का निर्वाचन

9. अन्य अध्यक्ष की अनुमति से

आप को यह कंटेंट कैसा लगा अपनी प्रतिक्रिया जरूर दे।
+1
1
+1
0
+1
0
Shreephal Jain News

About the author

Shreephal Jain News

Add Comment

Click here to post a comment

You cannot copy content of this page