समाचार

चंद्रनाथ जिनालय का प्रथम स्थापना दिवस एवं मुनि श्री का अवतरण दिवस गया मनाया श्री जी के अभिषेक एवं शांतिधारा के साथ संपन्न हुआ कार्यक्रम


अंबिकापुरी स्थित भगवान श्री चंद्रनाथ स्वामी के अतिशयकारी जिनालय का प्रथम स्थापना दिवस भक्तिभाव से सम्पन्न हुआ ।साथ ही जिनालय के प्रणेता श्रुत संवेगी मुनि श्री 108 आदित्यसागर जी महाराज का 38 वां अवतरण दिवस भी गुरु भक्तों ने उमंग और उत्साह के साथ मनाया। पढि़ए राजेश जैन दद्दू की रिपोर्ट ……


इंदौर। अंबिकापुरी स्थित भगवान श्री चंद्रनाथ स्वामी के अतिशयकारी जिनालय का प्रथम स्थापना दिवस भक्तिभाव से सम्पन्न हुआ ।साथ ही जिनालय के प्रणेता श्रुत संवेगी मुनि श्री 108 आदित्यसागर जी महाराज का 38 वां अवतरण दिवस भी गुरु भक्तों ने उमंग और उत्साह के साथ मनाया। एयरपोर्ट रोड स्थित अम्बिकापुरी काॅलोनी के प्रथम चरण के जिनालय के प्रथम स्थापना दिवस पर श्री जी के अभिषेक एवं शांतिधारा के साथ श्री शांतिनाथ विधान भी किया गया ।

विधि विधान के समस्त कार्य पंडित गजानंद गज्जू ने संपन्न कराया। इस अवसर पर बड़ी संख्या में श्रद्धालु उपस्थित थे एवं मुनि श्री आदित्य सागर जी महाराज के 38 वें अवतरण दिवस पर विशेष गुणानुवाद सभा आयोजित हुई जिसमें डॉ अभिषेक सेठी, राजेश कानूनगो , विजेंद्र सोगानी ,राजेश जैन दद्दू आदि ने मुनि श्री का गुणानुवाद करते हुए गुरुदेव के व्यक्तित्व एवं कृतित्व पर प्रकाश डाला एवं संस्मरण सुनाए।

आप को यह कंटेंट कैसा लगा अपनी प्रतिक्रिया जरूर दे।
+1
1
+1
1
+1
0
Shreephal Jain News

About the author

Shreephal Jain News

Add Comment

Click here to post a comment

You cannot copy content of this page