समाचार

1234 व्रत पूर्ण होने पर मालतीदेवी ने किया अनुष्ठान : नसियांजी जैन मंदिर में हुआ नवग्रह विधान


नगर के नसियांजी जैन मंदिर में नवग्रह विधान अनुष्ठान कार्यक्रम हर्षोल्लास पूर्वक संपन्न हुआ। जैन बगीची मुरैना निवासी मालती सुरेशचंद जैन कुथियाना ने श्री जिनेंद्र प्रभु की भक्ति में लीन होकर नियम पूर्वक 1234 व्रत पूर्ण किए हैं। व्रतों के पूर्ण होने के उपलक्ष्य में गुरुवार 23 मई को फाटक बाहर, अम्बाह रोड स्थित श्री महावीर दिगंबर जैन नसियां जी जैन मंदिर में संगीतमय श्री नवग्रह विधान का आयोजन किया। पढ़िए मनोज जैन नायक की रिपोर्ट…


मुरैना। नगर के नसियांजी जैन मंदिर में नवग्रह विधान अनुष्ठान कार्यक्रम हर्षोल्लास पूर्वक संपन्न हुआ। जैन बगीची मुरैना निवासी मालती सुरेशचंद जैन कुथियाना ने श्री जिनेंद्र प्रभु की भक्ति में लीन होकर नियम पूर्वक 1234 व्रत पूर्ण किए हैं। व्रतों के पूर्ण होने के उपलक्ष्य में गुरुवार 23 मई को फाटक बाहर, अम्बाह रोड स्थित श्री महावीर दिगंबर जैन नसियां जी जैन मंदिर में संगीतमय श्री नवग्रह विधान का आयोजन किया। विधान की समस्त धार्मिक क्रियाएं जैन संस्कृत महाविद्यालय मुरैना के पूर्व प्राचार्य महेंद्र कुमार शास्त्री ने संपन्न कराई।

संगीतकार एवं भजन गायक सौरभ जैन एंड पार्टी मुरेना ने अपनी मधुर आवाज से विधान में चार चांद लगा दिए। विधान से पूर्व पुण्यार्जक परिवार सुरेशचंद जैन, चंद्रप्रकाश जैन, राजकुमार जैन, अनिल जैन के साथ समस्त कुथियाना वाले नायक परिवार एवं अन्य श्रावकों ने प्रातः कालीन बेला में श्री जिनेंद्र भगवान का जलाभिषेक एवं शांतिधारा के साथ नित्य नियम पूजन किया।

विधान में पुरुष वर्ग पीले रंग के वस्त्र एवं महिलाएं केशरिया साड़ी के साथ साथ मुकुट और हार धारण किए हुए थी। सम्पूर्ण विधान में सैकड़ों की संख्या में पुरुष, महिलाएं, युवा एवं बच्चे सम्मिलित हुए।विधान के समापन पर पुण्यार्जक नायक परिवार की ओर से सामूहिक वात्सल्य भोज का आयोजन किया गया।

आप को यह कंटेंट कैसा लगा अपनी प्रतिक्रिया जरूर दे।
+1
5
+1
0
+1
0
Shreephal Jain News

You cannot copy content of this page