देश के सपूत छिंदवाड़ा जिले के लाल नोनिया-कर्बल निवासी जवान कॉरपोरल विक्की पहाड़े जैन वायुसेना के काफ़िले पर आतंकी हमले में हुए शहीद हो गए। देश के होनहार वीर जवान विक्की पहाड़े जैन अपने पीछे पांच साल का बेटा, पत्नी समेत अपना भरा-पूरा परिवार को छोड़ गए हैं। पढ़िए राजेश जैन दद्दू की रिपोर्ट…
छिंदवाड़ा। देश के सपूत छिंदवाड़ा जिले के लाल नोनिया-कर्बल निवासी जवान कॉरपोरल विक्की पहाड़े जैन वायुसेना के काफ़िले पर आतंकी हमले में हुए शहीद हो गए। देश के होनहार वीर जवान विक्की पहाड़े जैन अपने पीछे पांच साल का बेटा, पत्नी समेत अपना भरा-पूरा परिवार को छोड़ गए हैं। विगत 4 मई को जम्मू कश्मीर के पूंछ में भारतीय वायुसेना के काफिले पर हुए आतंकी हमले में वायुसेना के पांच जवान घायल हुए थे, जिनको सेना के हेलीकाप्टर से उधमपुर आर्मी हॉस्पिटल में एडमिट कराया गया था, जहां देर रात तक एक जवान कॉरपोर्ल विक्की पहाड़े जैन अपना सर्वोच्च बलिदान दे शहीद हो गए। समग्र जैन समाज में शोक की लहर दौड़ गई है। इंदौर दिगम्बर जैन समाज सामाजिक संसद के अध्यक्ष राजकुमार पाटोदी, मंत्री डॉ जैनेन्द्र जैन, महावीर ट्रस्ट के अध्यक्ष अमित कासलीवाल, फेडरेशन के अध्यक्ष राकेश विनायका, राजेश जैन दद्दू, हंसमुख गांधी, टीके वेद, परवार समाज महिला संगठन की अध्यक्ष मुक्ता जैन, सारिका जैन, पुष्पा कासलीवाल आदि समाज जन ने गहरा शोक व्यक्त करते हुए कहा कि भारतीय सेना में जैन समाज का होनहार देश के लिए कुर्बान हो गया।
पूरी वायुसेना और देश को उनके शौर्य और पराक्रम पर गर्व हैय़ पहाड़े घर के इकलौते पुत्र और बेटे थे, जिनकी 3 बहनें भी हैं।













Add Comment