समाचार

टीकमगढ़ नगरपालिका अध्यक्ष ने लिया श्री सृष्टि भूषण माताजी का आशीर्वाद यात्रियों के लिए शुध्द पेयजल की व्यवस्था


परम पूज्य गणनीआर्यिका श्री सृष्टि भूषण माताजी का टीकमगढ़ नगरपालिका अध्यक्ष अब्दुल गफ्फार मलिक ने अतिशय क्षेत्र पपौरा में दर्शन हेतु शाम को पहुंच कर आशीर्वाद प्राप्त किया। पढ़िए राजीव सिंघई मोनू की रिपोर्ट …


परम पूज्य गणनीआर्यिका श्री सृष्टि भूषण माताजी का टीकमगढ़ नगरपालिका अध्यक्ष अब्दुल गफ्फार मलिक ने अतिशय क्षेत्र पपौरा में दर्शन हेतु शाम को पहुंच कर आशीर्वाद प्राप्त किया। गणनी परम पूज्य 105 आर्यिका श्री सृष्टि भूषण माताजी एवम् आर्यिका श्री विश्वयश मति जी का प्रथम बार बुंदेलखंड के सिद्ध क्षेत्र के लिए प्रभावना पूर्वक बिहार में चल रहा है ।

राष्ट्रीय विमर्श जागृति महिला मंच (रजि.)शाखा टीकमगढ़ म.प्र.द्धारा अतिशय क्षेत्र पपौरा मे 25अप्रेल को पक्षियों के दाना, पानी एवं आने वाले यात्रियों के लिए शुध्द पेयजल की व्यवस्था सहित वृहद आयोजन में नगरपालिका अध्यक्ष अब्दुल गफ्फार पप्पू मलिक,पवनघुवारा भूमिपुत्र मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे।

आप को यह कंटेंट कैसा लगा अपनी प्रतिक्रिया जरूर दे।
+1
2
+1
0
+1
0
Shreephal Jain News

You cannot copy content of this page